Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rape convict gets seven years imprisonment

Jalaun News: दुष्कर्म के दोषी को सात साल की कैद

Tue, 12 Sep 2023 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Tue, 12 Sep 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Rape convict gets seven years imprisonment
उरई। युवती के साथ दुष्कर्म का दोष सिद्ध होने पर कोर्ट ने दोषी युवक को सात साल की कारावास की सजा सुनाई और पांच हजार रूपये का अर्थदंड लगाया।
विज्ञापन




सहायक शासकीय अधिवक्ता (कि्रमिनल) ह्रदेश पांडे ने बताया कि कोटरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी चाचा ने 27 मार्च 2018 को पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि 26 मार्च 2018 को डकोर कोतवाली क्षेत्र के कमठा गांव निवासी मानवेंद्र सिंह उसके घर में चुनाई का काम करता था। वह उसकी भतीजी को मेला देखने के बहाने ले गया और अपने घर ले जाकर भतीजी से दुष्कर्म किया था। साथ ही उसके अश्लील वीडियो भी बना लिए थे।


पुलिस ने युवक के घर से पीड़िता को बरामद कर मानवेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। पुलिस में युवक के खिलाफ न्यायालय में 12 अप्रैल 2018 को चार्जशीट दाखिल कर दी। जिसका ट्रायल मोहम्मद कमर की कोर्ट में पांच साल से चल रहा था। शासकीय अधिवक्ता ने बताया कि मंगलवार को दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं की जिरह और गवाहों के बयान सुनने के बाद न्यायाधीश मोहम्मद कमर ने मानवेंद्र को दुष्कर्म के मामले में दोषी पाते हुए सात साल के कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed