फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ram Colony million other people

कांशीराम कालोनी के लोगों पर दो करोड़ बाकी

Wed, 09 Dec 2015 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Wed, 09 Dec 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
Ram Colony million other people
शहर में बकाएदारों पर शिकंजा कसने में जुटा बिजली विभाग अब जल्द ही
विज्ञापन
कांशीराम कालोनी का भी रुख करेगा। यहां के बाशिंदे विभाग के दो करोड़ से अधिक के बकाएदार हैं। इसलिए विभाग भी यहां पर अभियान चलाकर राजस्व बढ़ाने की योजना बना रहा है। अगर बकाएदारी जमा न की गई तो विभाग कॉलोनी की बिजली सप्लाई बंद कर देगा।

शहर में बिजली बकाएदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे विभाग के राजस्व वसूली अभियान को पलीता लग रहा है और अधिकारियों पर राजस्व वसूली का दबाव लगातार बढ़ रहा है। अधिकारी कई दिनों से शहर में अभियान चलाकर राजस्व वसूली बढ़ाने का प्रयास भी कर रहे हैं। शहर बाद विभाग ने कांशीराम कॉलोनी पर नजरें गड़ा ली हैं। पता चला है कि कांशीराम

कालोनी के 1199 बिजली उपभोक्ताओं पर विभाग की 2 करोड़ 22 लाख 99 हजार 69 रुपये की बकाएदारी है। आलम यह है कि कांशीराम कालोनी के 80 प्रतिशत से अधिक उपभोक्ताओं ने अब बिजली के बिल जमा करना ही बंद कर दिया है। इससे बकाएदारी बढ़ती जा रही है। विभाग के अधिकारी अब कांशीराम कॉलोनी में अभियान चलाने की तैयारी में हैं। इसके लिए

योजना तैयार की जा रही है। जल्द ही योजना पर काम शुरू करते हुए कॉलोनी में भी अभियान चलाया जाएगा। इस बारे में विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बकाएदारी जमा न होने की स्थिति में कांशीराम कॉलोनी की बिजली सप्लाई बंद कर दी जाएगी। इससे कांशीराम कॉलोनी के बाशिंदों को आने वाले दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

क्या कहते हैं जिम्मेदार
जल्द ही कांशीराम कॉलोनी में चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। यहां पर बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर बकाएदारों ने रुपया जमा न किया तो विभाग कॉलोनी की सप्लाई बंद कर देगा। रुपये जमा न होने तक सप्लाई चालू नहीं की जाएगी। -अजय कुमार , एसडीओ, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed