{"_id":"62166f9c07e6cf1f4324c670","slug":"ralway-news-orai-news-knp6822067100","type":"story","status":"publish","title_hn":"उखड़ी टाइल्स देख अभियंता को चार्जशीट देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उखड़ी टाइल्स देख अभियंता को चार्जशीट देने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) प्रमोद कुमार के आगमन के लिए उरई रेलवे स्टेशन को दुल्हन की तरह सजाया गया। पर जैसे ही वह प्लेटफार्म पर चले टाइल्स उखड़ गई। इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अभियंता को चार्ज शीट देने के निर्देश दिए। इसके बाद उनका पारा चढ़ा रहा। उन्होंने सिग्नल प्वाइंट और ओएचई के खंभे देखे। इसमें गड़बड़ी मिलने पर ड्राइंग मांगी। उन्होंने सिग्नल विभाग के रास्ते को बंद के लिए कहा। कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था के बारे में भी जानकारी ली।
उन्होंने कैरिज एवं वैगन विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक पर दिव्यांगों के लिए निर्माणाधीन रैंप को भी देखा और इसका काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कैंटीनों का निरीक्षण किया। वेंडरों के परिचयपत्र और रेटलिस्ट को देखी। सीसीटीवी कंट्रोल रूम में जाकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। पालिका सभासद जयशंकर द्विवेदी, विपिन सेठ के प्रस्ताव पर उन्होंने रेलवे की जगह पर डीलक्स शौचालय बनवाने की भी हामी भरी। इसके बाद रेलवे अस्पताल में दवा और मरीजों के बारे में जानकारी ली।
माल गोदाम साइडिंग के मानक के अनुसार न बनने की शिकायत पर जीएम ने नाराजगी जाहिर की। अफसरों से कहा कि जब काम हो रहा था, तब क्यों इस पर आपत्ति नहीं जताई। इसके अलावा उनके साथ आए जोनल स्तरीय अधिकारियों ने अपने अपने विभागों से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया और उनकी समीक्षा की। इस दौरान डीआरएम आशुतोष, उप महाप्रबंधक नवीन कुमार, चिकित्सा निदेशक डॉ. आनंद टंडन, प्रशासनिक अधिकारी शरद मेहता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त (आईजी) रेलवे रवींद्र वर्मा ने आरपीएफ थाने का निरीक्षण किया और रिकार्ड देखा। स्टाफ के बैठने की व्यवस्थाएं भी देखी और वेंडरों को लेकर लगातार मिल रही शिकायतों पर भी नाराजगी जताई। आईजी ने क्राइम कंट्रोल सख्ती से करने के निर्देश दिए।
दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन का आश्वासन
उरई। पत्रकारों से वार्ता में जीएम ने कहा कि जल्द ही उरई स्टेशन पर 100 फुट ऊंचा तिरंगा झंडा लगेगा। साथ ही स्टेशन एरिया में सोलर पैनल को बढ़ावा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि किसानों के उत्पाद की बिक्री के लिए किसान रेल चलाने पर विचार करेंगे। कहा कि झांसी कानपुर रेलमार्ग के दोहरीकरण का काम इसी साल पूरा कर लिया जाएगा। दिल्ली के लिए उरई होकर सीधी ट्रेन चलाने के लिए उन्होंने प्रस्ताव रेलवे बोर्ड भेजने का आश्वासन दिया। महाकाल व गरीबरथ के स्टापेज व दैनिक ट्रेनों के स्टापेज बढ़ाने का भी आश्वासन दिया। कोरोना समाप्त हो गया है, इसलिए सभी ट्रेनों में अनारक्षित टिकट सेवा शुरू की जाए। अजनारी रोड व रिनियां क्रासिंग पर ओवरब्रिज के लिए जल्द अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान कई संगठनों के पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर ज्ञापनों का पुलिंदा भी सौंपा। इस पर जीएम ने कार्रवाई का भरोसा दिया।

उरई रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते जीएम एनसीआर प्रयागराज प्रमोद कुमार- फोटो : ORAI