फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   rajjo ne jaavitree ko betee maanane se kiya inakaar

रज्जो ने जावित्री को बेटी मानने से किया इनकार

Thu, 17 Sep 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Sep 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
rajjo ne jaavitree ko betee maanane se kiya inakaar
रज्जो देवी। - फोटो : ORAI
उरई। चर्चित जावित्री मामले में नया मोड़ आ गया है। रज्जो देवी ने उसे अपनी बेटी मानने से इनकार कर दिया है। रज्जो का कहना है कि पुलिस का दावा है कि जावित्री उसकी बेटी है, लेकिन अभी तक उससे सामना नहीं कराया है। रज्जो ने सीओ कालपी पर आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। वहीं सीओ आरपी सिंह का कहना है कि रज्जो के आरोप निराधार हैं। पुलिस अपना काम कर रही है।
विज्ञापन

12 साल पहले कालपी की जावित्री पुत्री रज्जो के जिंदा होने का मामला दो दिन पहले सामने आया था। इस मामले में नगर पालिका के तत्कालीन जेई समेत 10 लोगों को अपहरण व हत्या का आरोपी बनाया गया था। दो दिन से जावित्री जनपद के कालपी, आटा और महिला थाने के चक्कर काट रही है। गुरुवार को जावित्री की मां रज्जो ने उसे अपनी बेटी मानने से इनकार कर दिया। रज्जो का कहना है कि बेटी कालपी में नल से पानी भरते समय गायब हुई थी। पुलिस बता रही है कि वह दिल्ली में धार्मिक समारोह से गायब हुई थी। युवती बार-बार अपना नाम भी बदल रही है। अलीगढ़ में वह अपना नाम रेशमा और यहां जावित्री बता रही है। अभी तक पुलिस ने युवती का सामना भी नहीं कराया है। यह पुलिस की साजिश है। पुलिस ने फर्जी लड़की को जावित्री बनाकर पेश किया है। रज्जो का कहना है कि बेटी का अपहरण हुआ था। तब इन्हीं सीओ की कालपी कोतवाली में बतौर एसआई तैनाती थी।
विज्ञापन

वहीं सीओ का कहना है कि जावित्री और रज्जो दोनों की बात सुनी जाएगी। इससे रज्जो के आरोपों की सच्चाई सामने आ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed