फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rajbaha became a trouble, hundreds of bigha crops submerged

रजबहे बने मुसीबत, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Mon, 20 Jan 2020 12:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rajbaha became a trouble, hundreds of bigha crops submerged
कुठौंद क्षेत्र के खेत में भरा पानी - फोटो : ORAI
उरई। आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसानों की मुसीबत कम होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में बाढ़, ओलावृष्टि व अत्यधिक बारिश की वजह से किसानों की फसल पूर्णता नष्ट हुई थी, किसान इन दैवीय आपदाओं से अभी बाहर भी नहीं निकल पाए थे कि अब नहर व रजबहे ओवरफ्लो होकर किसानों की फसलों को नष्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि शनिवार को आटा क्षेत्र में रजबहा फटने से क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक किसानों की 100 बीघा से अधिक की फसल नष्ट हुई थी वहीं दूसरे दिन भी यह सिलसिला जारी रहा। रविवार को भी कुठौंद व कदौरा क्षेत्र में रजबहों के ओवरफ्लो होने से किसानों की सैकड़ों बीघा की गेहूं व मटर की फसल नष्ट हो गई। क्षेत्र में दो दिन से हो रहे रजबहों के ओवरफ्लो होने से किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद हो गई है, इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों का कहना है कि जिम्मेंदारों की अनदेखी से फसलों का नुकसान हुआ है। वह सोमवार को जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर मुआवजे की मांग के साथ जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन

कुठौंद में 30 एकड़ की फसल जलमग्न
कुठौंद। कस्बे में सिंचाई के लिए बना रजबहा अब किसानों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। शनिवार देर रात कुठौंद रजबहा में पानी ओवरफ्लो होने से इस क्षेत्र के किसानों की करीब 30 एकड़ की मटर व गेहूं की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसानों का आरोप है कि एक तो किसान वैसे ही दैवी आपदा से परेशान है ऐसे में प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी से किसानों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। शनिवार देर रात रजबहा ओवरफ्लो होने से किसान राकेश दो एकड़, मुन्नी तीन एकड़, बालिस्टर चार एकड़, राम चार एकड़, सुरेश की दो एकड़, अनिल चौहान की पांच एकड़, कुलदीप सेंगर की पांच एकड़, समरथ की तीन एकड़ और गुड्डू की दो एकड़ की फसल पूर्णता जलमग्न हो गई। किसानों ने मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

35 बीघा गेहूं और मटर की फसल नष्ट
कदौरा। कस्बे में रजबहा का पानी खेतों में घुसने से आधा दर्जन किसानों की 35 बीघा गेहूं मटर की फसल जलमग्न हो गई। इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त है। किसान का कहना है कि अब परिवार का भरण पोषण कैसे होगा। शनिवार रात ब्लाक क्षेत्र के ग्राम नाका मौजा स्थित रजबहे में ओवरफ्लो होने से कस्बे के निवासी राजेश की पांच बीघा, सुरेश की छब बीघा, अखिलेश की चार बीघा की मटर तो रमेश की आठ बीघा, दीपेश की 12 बीघा की गेहूं की फसल पूर्णता नष्ट हो गई। खेत में पानी भरने से पूरी फसल जलमग्न हो गई। किसानों का आरोप है कि हम लोगों की खेती नाका मौजे में है और वह रात में खेत पर रात रात भर जाग के अपने फसलों की रखवाली कर रहे हैं और प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी से फसलें जलमग्न हो गईं।

पंपिंग सेट से निकाला खेतों का पानी
कदौरा में जैसे ही सुबह किसानों को खेतों में पानी भरने की जानकारी हुई, वैसे ही किसान फसलों को बचाने में जुट गए। कुछ किसानों ने अपने खेतों से पंपिंग सेट की मदद से पानी को बाहर निकलवाया। किसानों का कहना है कि इससे उनका काफी खर्च हुआ है।

कदौरा मैं किसान खेत से पानी निकलता

कदौरा मैं किसान खेत से पानी निकलता- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed