{"_id":"689cea0b4110aadac902aa81","slug":"rain-washed-away-gravel-and-dust-potholes-on-the-road-orai-news-c-224-1-bnd1005-133222-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बारिश से गिट्टी और डस्ट बही, सड़क पर गड्ढे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बारिश से गिट्टी और डस्ट बही, सड़क पर गड्ढे
विज्ञापन
फोटो 13- बारिश से सड़क पर हुए गड़्ढे। संवाद
जालौन। नगर के प्रवेश द्वार देवनगर चौराहे से लेकर नगर की सीमा चुर्खी रोड की सड़क एक बार फिर गड्ढों में तब्दील हो गई। पिछले माह पीडब्ल्यूडी ने सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के निर्देश पर गिट्टी और डस्ट डालकर गड्ढे भर दिए गए थे। बारिश ने सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। पानी के साथ डस्ट बह जाने से सड़क की पुरानी स्थिति फिर सामने आ गई है।
दो वर्ष पूर्व नाला निर्माण के बाद से यह मार्ग लगातार क्षतिग्रस्त है। यह सड़क हरदोई राजा, कुसमरा, दहगुवां, पनहरा, बिरहरा, बाबई, कुठौंदा बुजुर्ग, उरगांव, सिहारी, पहाड़पुरा समेत करीब एक दर्जन से अधिक गांवों को तहसील मुख्यालय से जोड़ती है। इसके किनारे प्राथमिक स्कूल से लेकर महाविद्यालय और उत्सव गृह संचालित हो रहे हैं। मार्ग के क्षतिग्रस्त होने से स्थानीय लोग दो साल से परेशान हैं।
स्कूल ड्रेस पहने बच्चे जब सड़क से गुजरते हैं तो वाहनों के गुजरने पर गंदे पानी की छींटें उनके कपड़े खराब कर देती हैं। वाहन चालक भी इन गड्ढों के कारण परेशान होते हैं। अनुराग, राकेश, दिनेश आदि ने सड़क की मरम्मत की मांग की है। पीडब्ल्यूडी प्रथम के सहायक अभियंता दिनेश भाटिया ने बताया कि सड़क के गड्ढों को गिट्टी और डस्ट से भरवाया गया था। यदि बारिश के कारण दोबारा गड्ढे हो गए हैं तो दोबारा भरवाया जाएगा।