{"_id":"5d1f9b858ebc3e3c8653c913","slug":"rain-opens-the-poll-of-municipal-and-panchayats-orai-news-knp499868863","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने खोली पालिका व पंचायतों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने खोली पालिका व पंचायतों की पोल
विज्ञापन
कालपी के एक मोहल्ले में जलभराव का नजारा
- फोटो : ORAI
उरई। शुक्रवार की सुबह की शुरूआत भले ही भीषण उमस के साथ हुई लेकिन दोपहर से शुरू हुई बारिश ने शाम तक लोगों को छकाए रखा। गर्मी से निजात जरूर मिली लेकिन शहर से लेकर गांव कस्बों तक जलभराव ने लोगों को काफी परेशान किया। बाजारों में दुकानों के भीतर तक पानी भर गया। प्रमुख चौराहों पर बारिश थमने के बाद भीषण जाम से राहगीर जूझे।
शहर के मोहल्ला रामनगर, तुपैलपुरवा, इंद्रा नगर, बघौरा, पटेल नगर, लहरियापुरवा, शिवपुरी, जेलरोड, पाठकपुरा, बजरिया, नया पटेल नगर, स्टेशन रोड, अजनारी रोड, उमरारखेड़ा, शांतिनगर आदि इलाकों में देर शाम तक हुई बारिश ने चारों ओर जलभराव का नजारा दिखा दिया। घरों तक पहुंचने के लिए गलियों में बाइक सवार अपने वाहन खींचते नजर आए। जलभराव के कारण महिलाएं और बच्चे तो शाम के वक्त घरों से निकल ही नहीं पाए। लोगों का कहना था कि यदि रात भर ऐसे ही बारिश हुई तो 6 साल पुरानी बाढ़ की यादें ताजा हो जाएंगी। कहना है कि नाले व नालियां ठीक से साफ हुए होते तो ऐसी स्थिति ही न आती।
जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक शुक्रवार की शाम नगर में तकरीबन दो घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से नगर के कई मोहल्लों में पानी भर गया। चिमनदुबे, तोपखाना, खटीकान, पुरानीहाट, दलालन, जोशियाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट के सामने जलभराव होने से लोगों को परेशानी हुई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गेट पर पानी भरने से मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र आने जाने में परेशानी हुई। वहीं, बारिश से किसानों के भी चेहरे खिल गए हैं। किसान विजय कुमार छिरिया, राजीव माहेश्वरी आदि ने बताया कि बारिश के होने से जुताई के बाद तिली आदि की फसल बोई जा सकती है।
विज्ञापन
माधौगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार नाली चोक होने से ज्ञ्लाहाबाद बैंक में पानी घुसा। कमऱचारी पानी निकालते नजर आए। पानी बैंक में घुटनों तक भर गया। बैक मैनेजर सौरभ गुप्ता फाइलों को समेटते नजर आए। बैंक कर्मी भी नगर पचांयत कर्मचारियों को कोसते रहे।
कालपी प्रतिनिधि के मुताबिक बारिश से वार्ड नंबर 5 मोहल्ला रामचबूतरा नई बस्ती का नाला उफना गया और नाले का पानी सडक पर चलने लगा। गंदगी का पानी कई घरों में घुस गया, जिससे लोगों ने नगर पालिका कर्मियों को जमकर खरी खोटी सुनाई। बारिश के चलते नई बस्ती से खानकाह शरीफ की सडक पर नाले का पानी आ जाने से आवागमन भी ठप हो गया। इस नाले की सफाई पालिका ने कुछ दिन पूर्व ही कराई थी। वार्ड के सभासद हाशिम अली ने बताया कि कई बार नाला निर्माण के लिए पालिका में ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन पालिका प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया।

तुफैल पुरवा में घरों के बाहर भरा पानी- फोटो : ORAI