फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Railways stopped the operation of Kumbh special trains, crowd reduced

Jalaun News: रेलवे ने कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन रोका, भीड़ घटी

Wed, 19 Feb 2025 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 19 Feb 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
Railways stopped the operation of Kumbh special trains, crowd reduced
उरई स्टेशन पर वेटिंग रूम में ट्रेन का इंतजार करते यात्री।  - फोटो : संवाद
उरई। महाकुंभ जाने के लिए प्रयागराज में बढ़ती भीड़ के कारण रेल प्रशासन ने कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन अग्रिम आदेशों तक रोक दिया है। इस वजह से मंगलवार दोपहर दो बजे आने वाली कुंभ स्पेशल उरई रेलवे स्टेशन पर नहीं आई पर यात्री पहुंच गए। यात्रियों की बढ़ती भीड़ देखकर कर्मचारी और सुरक्षाबलों ने गेट पर ही रोककर वैकल्पिक मार्ग से जाने के लिए कहा। गेट पर तैनात टिकट निरीक्षक भी टिकट देखकर ही यात्रियों को प्लेटफार्म पर जाने दे रहे थे। साथ ही लगातार एनाउंसमेंट भी किया जा रहा था।
विज्ञापन

महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं में जबरदस्त उत्साह दिख रहा है। स्टेशन पर श्रद्धालुओं का रेला इस कदर उमड़ रहा है कि रेल प्रशासन को अतिरिक्त ट्रेनों का संचालन करना पड़ रहा था। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण प्रयागराज में समस्याएं होने लगी है। इससे रेल प्रशासन ने कुंभ स्पेशल ट्रेनों का संचालन फिलहाल रोक दिया है। दोपहर दो बजे झांसी से प्रयागराज जाने वाली कुंभ स्पेशल मंगलवार को नहीं आई। जानकारी के अभाव में बड़ी संख्या में यात्री स्टेशन पहुंच गए।
विज्ञापन

यात्रियों का हुजूम देखकर स्थानीय रेल प्रशासन में खलबली मच गई। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे, जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह के साथ गेट पर ही खड़े हो गए। उन्होंने यात्रियों को समझाया कि कुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन नहीं होगा। यही नहीं गेट पर टिकट निरीक्षकों की भी ड्यूटी लगा दी गई कि प्रयागराज जाने वाले यात्रियों को टिकट देखकर ही अंदर आने दें और उन्हें बताए कि कुंभ स्पेशल ट्रेन का संचालन नहीं होगा। वहीं, झांसी से लखनऊ पैसेंजर नंबर 51813, गोरखपुर से मुंबई जाने वाले अंत्योदय एक्सप्रेस 12597 व कुंभ स्पेशल नंबर 01803 को मंगलवार को निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed