{"_id":"5ef4efff8ebc3e433e4cba33","slug":"railway-track-jammed-due-to-matador-malfunction-orai-news-knp5676042147","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मेटाडोर खराब होने से जाम लगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मेटाडोर खराब होने से जाम लगा
विज्ञापन
रिनियां रेलवे क्रासिंग पर लगा जाम।
- फोटो : ORAI
उरई। झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक के उरई भुआ सेक्शन में रिनियां रेलवे क्रासिंग पर एक मेटाडोर अचानक रेलवे ट्रैक के पास खराब हो गई। मेटाडोर फंसने की सूचना रेलवे गेटमैन ने स्टेशन मास्टर को दी। इस पर स्टेशन मास्टर ने उरई में खड़ी मालगाड़ी रोककर आरपीएफ को भेजा। आरपीएफ ने ट्रैक से मेटाडोर हटवाकर सड़क यातायात बहाल कराया। इसके चलते करीब तीन घंटे यातायात बाधित रहा। झांसी और कानपुर की ओर एक-एक किमी तक जाम लगा रहा।
रिनियां रेलवे क्रासिंग पर खराब सड़क के चलते झांसी की ओर से आ रही मेटाडोर खराब हो गई। इसकी वजह से रेलवे क्रासिंग का बूम बंद नहीं हो पाया। गेटमैन ने इसकी सूचना ड्यूटी पर तैनात स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने आरपीएफ को जानकारी दी। क्रासिंग बंद न होने के कारण कानपुर से झांसी की ओर जाने मालगाड़ी को उरई स्टेशन पर दस मिनट रोककर चलाया गया। 2.45 बजे जब यह मालगाड़ी रिनियां क्रासिंग के पास पहुंची तो बूम बंद न होने के कारण खड़ी हो गई।
किसी तरह ट्रैक से मेटाडोर को हटाया गया, तब मालगाड़ी 2.53 बजे गंतव्य की ओर रवाना हुई। मेटाडोर फंसे होने के कारण दोनों ओर जाम लग गया। इसी बीच कानपुर की ओर पारीछा स्पेशल मालगाड़ी जाम के कारण रोक दी गई। आरपीएफ दरोगा रामऔतार, रामप्रताप, धीरसिंह आदि ने पहुंचकर ट्रैक से जाम हटवाया। इसके चलते 3.35 से आई और मालगाड़ी को 3.40 बजे रवाना किया गया। डेढ़ बजे मेटाडोर फंसने के कारण झांसी कानपुर राजमार्ग पर दोनों तरफ एक किलोमीटर तक वाहनों की लाइनें लग गई। आरपीएफ ने ग्रामीणों की मदद से जाम हटवाया, तब जाकर यातायात बहाल हो सका।
विज्ञापन
ट्रैक के पास बना गड्ढा जाम का कारण
उरई। रिनियां रेलवे क्रासिंग पर रेलवे ट्रैक के पास झांसी की तरफ आरवीएनएल ने काम के चलते गड्ढा बना दिया है और सड़क भी क्षतिग्रस्त है। जिसकी वजह से आएदिन कोई न कोई वाहन खराब हो जाता है और जाम का कारण बनता है। रेलवे के स्थानीय अधिकारी कई बार कार्यदायी संस्था को अवगत करा चुके हैं पर काम शुरू न होने के कारण समस्या बनी हुई है।