फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Railway Station, Bus Station, Kotwali and Municipality Sanitize

रेलवे स्टेशन, बस अड्डा, कोतवाली और नगर पालिका सैनिटाइज

Sun, 12 Apr 2020 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Railway Station, Bus Station, Kotwali and Municipality Sanitize
जालौन कोतवाली सैनिटाइजर करता कर्मचारी - फोटो : ORAI
उरई/कालपी/जालौन। पुलिस अधिकारियों ने रविवार को रेलवे स्टेशन और बस अड्डे को सैनिटाइज कराया।
विज्ञापन

रविवार को एएसपी अवधेश सिंह पुलिस बल के साथ फायर बिग्रेड कर्मचारियों को लेकर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां उन्होंने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म, बेंच, एटीएम कक्ष, बुकिंग हाल एवं अन्य संसाधनों का फुव्वारे के माध्यम से सैनिटाइज किया। इस दौरान बिजली विभाग की ओएचई से दूर रहते हुए सैनिटाइज का काम किया गया। इस दौरान आरपीएफ इंस्पेक्टर राजीव उपाध्याय, जीआरपी इंस्पेक्टर ब्रजमोहन सैनी, स्टेशन अधीक्षक एपी वर्मा भी मौजूद रहे। डीआरएम संदीप माथुर ने भी स्टेशन पर कर्मचारियों को सुरक्षित रहकर काम करने को कहा।
जालौन प्रतिनिधि के मुताबिक, कोतवाली परिसर व आवासों को सैनिटाइज किया गया। रविवार को कोतवाल सुनील सिंह की उपस्थिति में पूरे कोतवाली परिसर के साथ ही वहां बने सभी कार्यालयों एवं आवासों को सैनिटाइज किया गया।
विज्ञापन

कालपी प्रतिनिधि के मुताबिक, एसडीएम के निर्देश पर रविवार को नगर पालिका के वाहनों को पालिका परिसर में सैनिटाइज किया गया। नगर पालिका के ईओ सुशील कुमार दोहरे ने बताया कि सफाई वाहन पूरे दिन नगर में सफाई कार्य के चलते भ्रृमण करते हैं यही हाल सरकारी वाहनों का है इसलिए रविवार को सभी वाहनों को पालिका परिसर में एकत्रित करके सैनिटाइज किया गया। वाहन चालकों के हाथ धुलवाकर उन्हें नए मास्क भी दिए गए। इस दौरान एसडीएम कौशल कुमार, सीओ राहुल पांडेय, चेयरमैन प्रतिनिधि जगजीवन अहिरवार, शिशुपाल सिंह मौजूद रहे।

उरई रेलवे स्टेशन पर सैनिटाइजर करते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी

उरई रेलवे स्टेशन पर सैनिटाइजर करते फायर ब्रिगेड के कर्मचारी- फोटो : ORAI

कालपी में वाहनों को सैनिटाइज करते कर्मचारी।

कालपी में वाहनों को सैनिटाइज करते कर्मचारी। - फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed