फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Railway crossing closed for track repair

Jalaun News: ट्रैक मरम्मत के लिए बंद की रेलवे क्रॉसिंग

Mon, 18 Nov 2024 12:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 18 Nov 2024 12:14 AM IST
विज्ञापन
Railway crossing closed for track repair
आटा (उरई)। ट्रैक मरम्मत के लिए झांसी-कानपुर रेलखंड के आटा-इटौरा रेलवे क्रॉसिंग पर नोटिस चस्पा कर रविवार सुबह साढ़े दस बजे से आवागमन बंद कर दिया गया। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि आटा रेलवे क्रॉसिंग 21 नवंबर तक बंद रहेगी। फाटक बंद होते ही यातायात पूरी तरह ठप हो गया। जिससे इलाकाई लोग परेशान रहे। वहीं, ट्रैक मरम्मत के चलते मुंबई से गोरखपुर जाने वाली स्पेशल ट्रेन नंबर 05326 को उरई स्टेशन पर आधा रोका गया। जबकि सरसोकी में 20 मिनट रोककर ट्रेन चलाई गई।
विज्ञापन


रेलवे ट्रैक पर मरम्मत काम के चलते झांसी-कानपुर रेलखंड के आटा-इटौरा रेलवे क्रॉसिंग 189 का फाटक पांच दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जिससे आटा, अकोढ़ी, संदी, पांडेयपुर, तगारेपुर, अमीसा, इमिलिया, कुसमरा, गढ़ा, परासन, इटौरा सहित करीब एक दर्जन गांव के लोग प्रभावित हुए। ग्रामीणों का कहना है कि मुख्यालय-तहसील, थाना जाने के लिए इसी रास्ते से होकर जाना पड़ता है। वहीं, अन्य जगहों पर जाने के लिए झांसी-कानपुर हाईवे आना जाना पड़ता है।
विज्ञापन

फाटक बंद होने से वाहन चालकों के साथ-साथ स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, मरीज और महिलाओं को खासी उठानी पड़ेगी। किसानों का कहना है कि इस समय खेतों में जोताई, बोआई का काम चल रहा है। रेलवे क्रॉसिंग बंद होने से उनके ट्रैक्टर, कृषि यंत्र खेतों तक नही पहुंच पाएंगे। जिसको लेकर क्षेत्रीय किसान चिंतित हैं। रविवार को क्षेत्रीय लोगों को जानकारी न होने पर आटा क्रॉसिंग पहुंचकर अपने वाहनों को लौटाना पड़ा। वहीं, आटा क्रॉसिंग के बगल से गए रास्ते से बाइक चालक आटा रेलवे स्टेशन पर बने ओवरब्रिज से अपनी बाइकें निकालकर हाईवे तक पहुंचे। पूरे दिन स्टेशन पर भीड़भाड़ दिखाई पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेत के साथ मुख्यालय आने-जाने में भी परेशानी

आटा के किसान प्रदीप तिवारी ने बताया कि हमारे खेत आटा रेलवे क्रॉसिंग से निकलकर हाईवे के उस पार है। इस समय खेती किसानी का काम चल रहा है। आटा रेलवे फाटक बंद होने से हमें भभुआ रेलवे क्रॉसिंग 190 होते हुए करीब आठ किलोमीटर का चक्कर लगाना पड़ रहा है। समय के साथ अतिरिक्त डीजल खर्चा करना पड़ा। अकोढ़ी निवासी कुलदीप ने बताया कि आटा फाटक पांच दिन बंद रहने से गांव के लोग परेशान है। इमरजेंसी होने पर मरीज को लाने ले जाने के लिए एंबुलेंस भी गांव में नही पहुंच सकेगी। मरीजों को निजी वाहन से ले जाने के लिए अतिरिक्त कई किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ेगा। मुख्यालय आने-जाने के लिए परेशानी उठानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed