{"_id":"65a430ef2d8eabe7970d6c37","slug":"railway-administration-took-the-matter-of-students-death-seriously-orai-news-c-224-1-ori1004-9666-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: रेल प्रशासन ने छात्रा की मौत के मामले को गंभीरता से लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: रेल प्रशासन ने छात्रा की मौत के मामले को गंभीरता से लिया
विज्ञापन
उरई। अजनारी रेलवे रोड क्रॉसिंग के पास शनिवार की सुबह कोचिंग जा रही दो छात्राओं की झांसी की ओर से आ रही मालगाड़ी की चपेट में आने से एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई थी।
वहीं, दूसरी गंभीर रूप से घायल हुई थी। इस घटना को रेल प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।
झांसी मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने इस बारे में रेल अधिकारियों से जानकारी ली कि जहां यह घटना घटी वहां ट्रैक के किनारे बाउंड्रीवाल है या नहीं। अचानक लोगों का ट्रैक पर आना और घटना का शिकार होना यह गंभीर विषय है। उन्होंने इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की है।
झांसी मंडल का चार्ज संभालने के बाद उरई रेलवे स्टेशन के निरीक्षण के लिए आए डीआरएम के सामने पत्रकारों ने अजनारी रेलवे क्रॉसिंग से लेकर करमेर रोड रेलवे क्रॉसिंग के बीच आए दिन ट्रैक पर लोगों के आ जाने का मुद्दा उठाया था। इस पर डीआरएम ने झांसी मंडल के सीनियर डीईएन कोऑर्डिनेशन आलोक कुमार चौरसिया से ट्रैक के दोनों और बाउंड्रीवॉल के लिए कहा था, लेकिन स्थिति जस की तस है। इस क्षेत्र में लगातार घटनाएं घट रही हैं। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि पूरे मामले की जानकारी रेलवे अधिकारियों दे दी गई है।