फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Railings are being installed between the highway and the service road to prevent accidents.

Jalaun News: दुर्घटनाएं रोकने को हाईवे और सर्विस रोड के बीच लगवाई जा रही रेलिंग

Sun, 17 May 2026 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Railings are being installed between the highway and the service road to prevent accidents.
कालपी। नगर सीमा क्षेत्र में अब लोग मनमाने तरीके से हाईवे पार नहीं कर सकेंगे। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से एनएचएआई ने सर्विस रोड व हाईवे के बीच रेलिंग लगाने का कार्य शुरू करा दिया है। रेलिंग लगने के बाद लोगों को सड़क पार करने के लिए अंडरपास और निर्धारित कट का ही उपयोग करना होगा।
विज्ञापन


एनएचएआई ने नगर सीमा में करीब 800 मीटर क्षेत्र में फ्लाईओवर का निर्माण कराया था, जबकि शेष लगभग 900 मीटर हिस्से में हाईवे के बीच डिवाइडर बनाया गया है। वर्तमान में नगर सीमा में स्थित तीन अंडरपास और पूर्व विधायक छोटे सिंह के आवास के पास बने कट से ही वाहनों के एक ओर से दूसरी ओर जाने की व्यवस्था है।
विज्ञापन


हालांकि अब तक सर्विस रोड व हाईवे के बीच डिवाइडर अपेक्षाकृत छोटा होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालक समेत पैदल लोग भी जगह-जगह से हाईवे पार कर लेते थे। एनएचएआई द्वारा समय-समय पर लोगों को हाईवे अवैध रूप से पार न करने की चेतावनी दी जाती रही, लेकिन इसके बावजूद लोग नियमों की अनदेखी करते रहे। इससे दुर्घटनाओं की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए एनएचएआई अब सड़क के बीचोंबीच रेलिंग लगवा रहा है, जिससे लोग सीधे सड़क पार नहीं कर सकेंगे। हाईवे के रखरखाव का कार्य देख रही कंपनी एनएचआईटी द्वारा दुर्गा मंदिर स्थित इंदिरा पार्क से लेकर पूर्व विधायक के आवास तक रेलिंग लगाने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। काफी हिस्से में रेलिंग लगाई भी जा चुकी है। एनएचएआई अधिकारी उत्तम शर्मा ने बताया कि हादसे रोकने के लिए रेलिंग लगाई जा रही है। लोग निर्धारित स्थानों से ही हाईवे पार करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed