{"_id":"57239c994f1c1b807aa91891","slug":"rail-indefinite-fast-from-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल के लिए आज से आमरण अनशन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल के लिए आज से आमरण अनशन
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
जालौन में अनशन पर बैठे आंदोलनकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में रेल लाओ आंदोलन के तहत चल रहा क्रमिक अनशन 53 वें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को अनशनकारियों ने मांग पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की हुंकार भरी।
आंदोलन के तहत शनिवार से आमरण अनशन किया जाएगा। समाजसेवी मंसब खां, असलम सिद्दीकी एडवोकेेट, प्रदुम्न दीक्षित, इमरान आमरण अनशन की शुरुआत करेंगे। इससे पहले प्रात: 9 बजे अनशन स्थल से जनजागरण यात्रा निकाली जाएगी। यह कोतवाली रोड, देवनगर चौराहा से बस स्टैंड, झंडा चौराहा, सब्जी मंडी होते हुए अनशन स्थल पहुंचेगी।
यहां अनशनकारियों का माल्यार्पण कर बैठाया जाएगा। वहीं, नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए चल रहा क्रमिक अनशन शुक्रवार को 53वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
अनशन के 53वें दिन पूर्व प्रधान सीताराम निषाद बिजुआपुर, चंद्रशेखर वर्मा लौना, नमन श्रीवास्तव, जीतू राजावत, रामराजा शुक्ला, अरविंद सिंह भदौरिया, मयंक परिहार (रिक्की), विनोद श्रीवास्तव (मामा), वैभव त्रिपाठी, मुकेश सिंह तोमर धनौरा को समाजसेवी थोपन यादव, प्रदुम्न दीक्षित एवं पुष्पेंद्र दूरबार ने अनशन पर बैठाया। 52वें दिन के अनशनकारियों को समाजसेवी इमरान अंसारी ने जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।