फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Raid on spa massage center, four girls found

Jalaun News: स्पा मसाज सेंटर पर मारा छापा, चार युवतियां मिलीं

Sun, 24 Nov 2024 03:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Sun, 24 Nov 2024 03:03 AM IST
विज्ञापन
Raid on spa massage center, four girls found
उरई। स्पा मसाज सेंटर पर प्रशासन ने पुलिस के साथ छापा मारा तो चार युवतियां मिलीं। नाम पता न बताने पर पुलिस ने सभी को वन स्टाप सेंटर भेज दिया है। कई दिनों से सेंटर पर गलत कार्य होने की सूचना मिल रही थी। प्रशासन ने सेंटर को सील करा दिया है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कोंच रोड पर कई महीनों से एक स्पा मसाज सेंटर संचालित किया जा रहा था। शुक्रवार रात पुलिस को सूचना मिली कि स्पा सेंटर में कई युवतियां रुकी हुई हैं। इस पर सीओ व सिटी मजिस्ट्रेट ने कोतवाली पुलिस के साथ छापा मारा। वहां टीम को कई कमरे ऐसे मिले, जहां महिला व पुरुषों की मसाज की जाती थी। पुलिस ने यहां से चार युवतियों को पकड़ा।
विज्ञापन

पूछताछ में उन्होंने अपना नाम व पता सही नहीं बताया। बताया कि एक झांसी, एक लखनऊ व दो दिल्ली की हैं। पुलिस ने काफी देर तक उनसे पूछताछ की, लेकिन नाम पता गलत बताने व संचालक के बारे में जानकारी न देने पर उन्होंने चारों को वन स्टाप सेंटर भेज दिया। इसके साथ ही प्रभारी सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह व सीओ उमेश कुमार पांडेय ने सेंटर को सील करा दिया। कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी ने कहा कि स्पा सेंटर को सील कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed