फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Raid at Gutka Factory in Orai

उरई में गुटका फैक्टरी में छापा

Thu, 04 Mar 2021 11:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
Raid at Gutka Factory in Orai
उरई (जालौन)। अपर जिलाधिकारी प्रमिल कुमार सिंह ने खाद्य विभाग की टीम के साथ कोंच बस स्टैंड व विधि महाविद्यालय स्थित गुटका फैक्ट्री में गुरुवार को छापा मारा। इस दौरान टीम ने मकान व गोदाम सीज किए। इस दौरान खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर मौजूद सुपाड़ी, तंबाकू व तैयार गुटके के नमूने लिए, जिन्हें जांच के लिए भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

नकली माल की शिकायत के बाद अपर जिलाधिकारी ने खाद्य विभाग की टीम के साथ शहर के मोहल्ला कोंच बस स्टैंड, नया पाठकपुरा व कोंच रोड पर छापा मारा। इस दौरान टीम को मौके पर भारी मात्रा में पान मसाला, पिसी सिपाड़ी, सुगंधित तंबाकू लगभग 40 बोरी, 15 बोरी लॉंग पाउडर, दो ड्रम पैराफिनायल व 290 पैकेट सुगंधित सुपारी, छह बोरी माल आदि को सीज किए गया।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा अधिकारी राहुल शर्मा के अनुसार टीम ने मौके से लाखों रुपये का माल सीज किया गया है, मौके पर जीएसटी की टीम को भेजा गया है, सभी माल की जांच की जा रही है। लौंग व सुपाड़ी का भी नमूना लिया गया, जो जांच के लिए भेजा जा रहा है। टीम में एसडीएम सत्येंद्र सिंह, आलोक वर्मा, दिनेश चंद्र, अनिल प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed