फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rahul Gandhi will be the Coach House in cot

राहुल गांधी की खाट सभा होगी कोंच में

Fri, 16 Sep 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 16 Sep 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi will be the Coach House in cot
ग्राउंड का जायजा लेते एसपीजी के अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

कोंच। विस चुनाव की तैयारियों के अभियान में टीम पीके के सुझाये रास्ते पर निकले कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की कोंच में दस्तक 18 सितंबर को होगी। वे यहां किसानों के साथ खाट सभा करेंगे। टीम पीके ने यहां का दौरा कर कांग्रेसियों द्वारा सुझाए गए स्थान मथुरा प्रसाद महाविद्यालय के ग्राउंड को बीती देर रात देख कर सभा के लिए हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही कोंच में राहुल की खाट सभा की तैयारियां तेज हो गईं हैं। राहुल की सुरक्षा का जिम्मा लिए एसपीजी ने भी गुरुवार को सभास्थल का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कुछ एसपीजी अधिकारी सभास्थल का खाका तैयार करने के यही रुके हैं।

विज्ञापन

   
  टीम पीके को अपना गाइड बना कर यूपी में किसानों के बीच अपनी पैठ बनाने निकले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के बुंदेलखंड दौरे में अब कोंच भी शामिल हो गया है। पहले माधौगढ़ के ग्राम अमखेड़ा में खाट सभा प्रस्तावित थी लेकिन सुरक्षा कारणों से स्थान परिवर्तन करना पड़ा है। कांग्रेस के प्रदेशीय उपाध्यक्ष पूर्व सदर विधायक विनोद चतुर्वेदी ने टीम पीके को कोंच में सभा करने का प्रस्ताव दिया और यहां अशोका पैलेस व मंडी स्थल के ग्राउंड दिखाया लेकिन टीम पीके के इस पर राजी न होने के बाद मथुराप्रसाद महाविद्यालय का पीछे वाला ग्राउंड दिखाया गया।
विज्ञापन


  बुधवार रात लगभग दस बजे कोंच पहुंचे टीम पीके टीम सदस्यों ने स्थान देख कर अपनी ओर से हरी झंडी दे दी है। इसके साथ ही राहुल की यहां 18 सितंबर को होने वाली खाट सभा की तैयारियां तेज हैं। गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे एसपीजी के एआईजी संजय चौहान के नेतृत्व में पूरी टीम कॉलेज कैंपस पहुंच गई और ग्राउंड तथा उसके आसपास की लोकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी ली। एसपीजी के कुछ अधिकारी यहां छोड़ दिए गए हैं जो अपनी पड़ताल जारी रखेंगे और चप्पे चप्पे का खाका खींच कर राहुल की सभा को फूलप्रूफ सुरक्षा प्रदान करेंगे। आये अधिकारियों में एएसपी कुलदीप सिंह, सीओ अजय सिंह चौहान, एसआई सतीश कुमार के अलावा स्थानीय कोतवाल मनवीर सिंह, ईओ नपा विनोद सोलंकी भी मौजूद रहे। पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा है कि 18 को होने बाली खाट सभा ऐतिहासिक होगी। इसमें बीस हजार किसानों की भीड़ जुटने का अनुमान है। इस मौके पर महेश तिवारी पिरौना, प्रियाशरण नगाइच, प्रभूदयाल गौतम, अखिल वैद, लालप्रताप सिंह, प्रमोद शुक्ला, मोहम्मद अहमद, अजय बरार, विनोद सोनी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed