फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Ragauli farmers are getting the benefit of more yield in less water

Jalaun News: कम पानी में अधिक उपज का लाभ ले रहे रगौली के किसान

Thu, 22 May 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Ragauli farmers are getting the benefit of more yield in less water
सुधीर राणा
विज्ञापन

उरई। डकोर विकासखंड के रगौली गांव में सेंट्रल पीवेट ड्रिप इरिगेशन सिस्टम स्थापित है। यह प्रणाली 75 एकड़ क्षेत्र के 26 किसानों को लाभान्वित कर रही है। इससे कम पानी में अधिक उपज प्राप्त करने में किसानों को मदद मिलेगी। इस प्रणाली से खेतों में सिंचाई के लिए पानी की कमी नहीं होगी।

सूखा प्रभावित बुंदेलखंड में जालौन जिले का यह सेंट्रल पीवेट ड्रिप इरिगेशन सिस्टम पूरी तरह सफल साबित हो रहा है। करीब 81 लाख रुपये की लागत से इसे स्थापित कराया गया है। जिलाधिकारी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस प्रणाली का उद्देश्य कम जल संसाधनों में अधिक क्षेत्रफल की सिंचाई करना है। रगौली में स्थापित यह प्रणाली भारत की पहली पीवेट ड्रिप इरिगेशन यूनिट है, जो किसानों के खेतों पर उनके ही सहयोग से संचालित की जा रही है। यह सिस्टम एक बार में लगभग 75 एकड़ भूमि की सिंचाई करने में सक्षम है और इसमें जलस्रोत के रूप में सात लाख क्यूबिक मीटर क्षमता वाला तालाब तैयार किया गया है। बताया कि यह प्रणाली पारंपरिक सिंचाई विधियों की तुलना में लगभग 55 प्रतिशत जल की बचत करती है। इससे जलसंकट वाले क्षेत्रों में खेती को स्थिर और लाभकारी बनाया जा सकता है। साथ ही यह प्रणाली फसलों की गुणवत्ता बढ़ाने, बीज उत्पादन को सशक्त करने और किसानों की आमदनी में वृद्धि के लिए कारगर मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed