फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Radiant warmers installed in district hospital, blowers installed in women hospital

Jalaun News: जिला अस्पताल में रेडिएंट वार्मर, महिला अस्पताल में लगे ब्लोअर

Wed, 18 Dec 2024 12:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Wed, 18 Dec 2024 12:31 AM IST
विज्ञापन
Radiant warmers installed in district hospital, blowers installed in women hospital
उरई। जिला अस्पताल के मरीजों को सर्दी से बचाने के लिए रेडिएंट वार्मर लगाए गए हैं तो महिला अस्पताल में ब्लोअर लगा दिए गए हैं। यह सुविधा अमर उजाला में 16 दिसंबर के अंक में खबर छपने के बाद अस्पताल प्रशासन ने उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

दरअसल अमर उजाला ने शनिवार की रात जिला अस्पताल और महिला अस्पताल की पड़ताल कर ठंड से ठिठुर रहे मरीजों की समस्या प्रमुखता से उठाई थी। इसे संज्ञान में लेकर अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को सर्दी से बचाव के लिए इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

बता दें कि सर्दी शुरू हो गई है और रात का तापमान पांच डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में शीतलहर से लोग ठंड से ठिठुर रहे हैं। अस्पतालों में इंतजाम न होने के कारण मरीज परेशान थे। मरीजों की परेशानी होने पर अमर उजाला ने पड़ताल करती खबर सोमवार के अंक में प्रकाशित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसे संज्ञान में लेकर जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि 15 रेडिएंट वार्मर लगवाए गए है।
इनमें आर्थो वार्ड में तीन, सर्जिकल वार्ड में एक, वीआईपी वार्ड में एक, फीमेल वार्ड में एक, आयुष्मान वार्ड में एक, मेडिकल वार्ड, सेफ हाउस में एक-एक, एनआरसी वार्ड में एक, जीरियाट्रिक वार्ड में एक, ट्रामा सेंटर में दो व एक रेडिएंट वार्मर कार्यालय में लगाया गया है। ठेकेदार से कहकर खिड़कियां भी दुरुस्त करा दी गई है।
इसी तरह महिला अस्पताल में भी ब्लोअर लगा दिए गए। जिन कर्मचारियों ने हीटर लगवाए थे, वहां से हीटर हटा दिए गए। सीएमएस महिला अस्पताल डॉ. सुनीता बनौधा ने बताया कि रॉड वाले हीटर पर शासन स्तर से रोक लगा दी गई है। उनकी जगह पर ब्लोअर लगाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि सभी मरीजों को एक की बजाय अब दो कंबल दिए जाएंगे। कंबल देने में लापरवाही बरतने पर संबंधित कर्मचारी और इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई होगी।

महिला अस्पताल में आई प्रसूताओं की तीमारदार पूनम, सियारानी, सुमित्रा, उर्मिला, महादेवी आदि ने खुशी होकर कहा कि लला ऐसा का लिख दियो, जो मशीन आ गई। अब सर्दी नहीं लगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed