{"_id":"6001d96f8ebc3e2e3c10bf2e","slug":"raam-bihari-per-care-derj-orai-news-knp606189094","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम बिहारी के खिलाफ तीसरे नाबालिग ने दर्ज कराई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम बिहारी के खिलाफ तीसरे नाबालिग ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई, कोंच। पूर्व लेखपाल और भाजपा नेता रामबिहारी के खिलाफ शुक्रवार को एक और नाबालिग ने यौन उत्पीड़न की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़ित किशोर का मेडिकल कराकर उसके बयान भी दर्ज किए हैं। इंस्पेक्टर इमरान खान ने बताया कि आरोपी रामबिहारी के खिलाफ अब तक कुल तीन मामले दर्ज हो चुके हैं। दो और किशोर पुलिस के संपर्क में हैं, जिनकी शिकायत मिलते ही उनकी एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
बता दें कि बीते मंगलवार को कोंच नगर के भगत सिंह मोहल्ले के निवासी भाजपा के नगर उपाध्यक्ष रहे रामबिहारी (63) के खिलाफ दो किशोरों ने यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उसके पास से लैपटॉप, डीवीआर और हार्ड डिस्क भी बरामद की थी। इसमें सैकड़ों अश्लील वीडियो अपलोड पाए गए थे। मामले का खुलासा होते ही भाजपा ने भी रामबिहारी को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। शुक्रवार को इसी कड़ी में कोंच के ही एक और नाबालिग ने रामबिहारी के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि आरोपी उसे भी काम के बहाने घर बुलाता था और फिर नशीला पदार्थ पिलाकर उसका यौन उत्पीड़न करता था। इतना ही रामबिहारी उसे भी ब्लैकमेल करता था। इंस्पेक्टर ने बताया कि पहले दर्ज दो मामलों की धाराओं की तरह इस तीसरे मामले को भी 377, पॉक्सो और आईटी की धाराओं में दर्ज किया गया है। पहले के दोनों नाबालिगों ने ही जिन तीन अन्य साथियों के नाम बताए थे, तीसरा पीड़ित उन्हीं में से एक है। अभी और दो पीड़ित किशोरों की ओर से मामला दर्ज कराया जा सकता है।