{"_id":"9d3cfdd5daf630b95e957a775966b12d","slug":"pwd-equipment-to-meet-today-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नि:शक्तजनों को आज मिलेंगे उपकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नि:शक्तजनों को आज मिलेंगे उपकरण
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
Updated Sun, 20 Sep 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगढ़, जालौन और कालपी तहसील के नि:शक्तजनों को
विज्ञापन
जिला प्रशासन सोमवार को ट्राई साइकिल समेत विभिन्न उपकरण बांटेगा। यह
कार्यक्रम राजकीय इंटर कालेज के मैदान में होगा। कार्यक्रम की प्रशासन ने
सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार की दोपहर एडीएम, सीओ और पालिका ईओ ने
मौके पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया।
जनवरी में नि:शक्तजनों को जरूरी उपकरणों के वितरण के लिए आवेदन मांगे गए थे। जनपद के सभी तहसीलों उरई, कोंच, माधौगढ़, जालौन और कालपी के करीब ढाई हजार नि:शक्तजनों ने आवेदन किया था। उस समय उनको एक टोकन भी दिया गया था।
प्रशासन ने 18 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में उरई और कोंच के करीब सात सौ नि:शक्तजनों को ट्राइसाइकिल समेत अन्य उपकरण बांटे थे। अब 21 तारीख को राजकीय इंटर कालेज मैदान में कार्यक्रम आयोजित कर माधौगढ़, कालपी और जालौन तहसील क्षेत्र के नि:शक्तजनों को उपकरण बांटे जाएंगे।
शिविर में ट्राई साइकिल के अलावा व्हील चेयर, कान की मशीन, ब्लाइंड किट, छड़ी, वैशाखी, छोटी साइकिल समेत 1700 उपकरण बांटे जाएंगे। प्रशासन ने इसकी तैयारियां पूरी कर ली है।
रविवार दोपहर एडीएम आनंद कुमार, सीओ सिटी जंगबहादुर सिंह, पालिका ईओ रविंद्र कुमार वर्मा और एसडीएम डॉ एबी सिंह ने आयोजन स्थल का जायजा लिया। अफसरों ने कर्मचारियों को सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।