फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Put ballast, sand in the park encroachment by tax

Jalaun News: पार्क में गिट्टी, बालू डाल कर किया अवैध कब्जा

Tue, 08 Aug 2023 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 08 Aug 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Put ballast, sand in the park

encroachment by tax
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

उरई। जिस मोक्षधाम पार्क के निर्माण में 50 लाख की लागत लगी है। उस पार्क पर अब अराजकतत्व सुबह-शाम शराब पार्टी करते हैं। वहीं, कुछ लोगों ने गुम्मा, गिट्टी डालकर कब्जा कर रखा है। इससे चारों तरफ बदहाली पसरी है।
मोक्षधाम के सामने 25 हजार वर्गमीटर बना पार्क अपनी बदहाली के आंसू बहा रहा है। अंदर बाहर गुम्मा, गिट्टी, बालू और मौरंग डालकर कब्जा कर लिया गया। जिसे पालिका अभी तक खाली नहीं करा पाई। पहले भी दबंगों ने पार्क में अवैध कब्जा कर लिया था। तब पालिका ने सारा सामान जब्त कर लिया था। फिर से पार्क के अंदर से लेकर बाहर तक चारों तरफ अवैध कब्जे की भरमार है। वहीं, इस पार्क के सुंदरीकरण में 50 लाख की लागत लगी थी। जिन सुविधा की बात पालिका की ओर से की गई थी, वह कहीं नजर नहीं आता है। इसमें चहारदीवारी, पाथवे, बिजली आदि की व्यवस्था हुई थी। अब पाथवे चारों तरफ से चटक गया है।
विज्ञापन

बिजली के पोल भी जर्जर हो चुके हैं। स्ट्रीट लाइन भी जलती नहीं है। इन असुविधा को देखकर नहीं लगता है। इस पार्क में इतने रुपये लगे हैं। दस हजार की आबादी के बीच बने पार्क में अब कोई नहीं आता है। सिर्फ शराब पार्टी सुबह से लेकर शाम तक होती रहती है। चारों तरफ शराब की खाली बोतल पड़ी हैं। महीनों से पार्क की साफ-सफाई नहीं हुई है। मुख्य गेट की सड़क पर बारिश होने से पानी भर गया। कीचड़ से चारों तरफ कच्ची सड़क दलदल बन चुकी है। वहीं पार्क के अंदर बाहर पानी भरा है। जिसके चलते कोई अंदर नहीं आ सकता है। बबलू के पेड़ अंदर चारों तरफ से पार्क को घेरे हुए हैं। जिससे पार्क भी नहीं दिखता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की बात
फोटो-05 जगराम वर्मा।संवाद
पाठकपुरा निवासी जगराम वर्मा ने बताया कि मोक्षधाम के सामने बने पार्क में पहले आना-जाना था। सुंदरीकरण के बाद थोड़े दिन तो चकाचक लगा और अब तो चारों तरफ गंदगी फैली है। अवैध कब्जे भी हो गए हैं। कोई देखरेख भी नहीं करता है।
फोटो-06 नितेश कुमार। संवाद
बस स्टैंड निवासी नितेश कुमार ने बताया कि आसपास दो पार्क बनें है। दोनों बदहाल हो चुके हैं। मोक्षधाम के पास बने पार्क में तो कभी कुछ हुआ ही नहीं। सिर्फ बजट का बंदरबाट होकर खानापूरी की गई है।


वर्जन
रोज नशा करने वालों का पार्क के अंदर नलकूप के गेट पर जमावड़ा लगा रहता है। जब नलकूप के पास नशा करने से मना करते हैं तो अभद्रता करते हैं। पिछले सोमवार को कुछ लोगों ने अभद्रता की थी। जिसके बाद हम सुबह शाम ही अब आते हैं। -दीपेंद्र वर्मा, नलकूप संचालक।



वर्जन-
पार्क का निरीक्षण किया था। जिसमें कुछ लोगों ने अवैध रुप से गिट्टी,गुम्मा डाल रखे हैं। उन्हें दो दिन का समय दिया गया है। अगर नहीं हटाते हैं तो सामान जब्त कर लिया जाएगा। -विमलापति, ईओ पालिका, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed