{"_id":"63163b7bbf34f26dec474c9d","slug":"purv-pradhan-get-dead-orai-news-knp7165703146","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से परेशान पूर्व प्रधान ने फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से परेशान पूर्व प्रधान ने फंदा लगाकर जान दी
विज्ञापन
कुठौंद। बिजवाहा गांव में सूदखोरों से परेशान पूर्व प्रधान ने पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक के पास से बरामद सुसाइड नोट में लिखे पांच नामों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
बिजवाहा गांव निवासी शीतल सिंह (40) ने सोमवार की सुबह खेत में लगे बबूल के पेड़ पर दुपट्टे का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। ग्रामीणों ने शव लटका देख परिजन व पुलिस को सूचना दी।
पुलिस को मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट की मदद से खुदकुशी का कारण पता चला। मृतक के भाई प्रमोद ने बताया कि उसके भाई ने कुछ लोगों से ब्याज पर रुपये ले रखे थे।
विज्ञापन
कर्जा न चुका पाने पर सूदखोर उन पर दबाव बना रहे थे। इसके चलते वह तनाव में रहते थे। दो बीघा जमीन थी। कुछ दिन पहले ही उसने कुछ जमीन बेचकर कर्जा चुकाया था।
तीन भाइयों में सबसे छोटा था। बेटा अनुज, आर्यन, बेटी अंजली है। मौत से मां रामवती, पत्नी रजनी सहित अन्य परिजनों का हाल बेहाल है।