{"_id":"65e4cc0b119bb746910e39a4","slug":"purchasing-centers-are-ready-farmers-are-waiting-orai-news-c-224-1-ori1004-111670-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: क्रय केंद्र हैं तैयार, किसानों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: क्रय केंद्र हैं तैयार, किसानों का इंतजार
विज्ञापन
माधौगढ़। कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं खरीदने के लिए 10 केंद्र संचालित किए गए हैं। जिसमें मंडी समिति पर पांच क्रय केंद्र खोले गए हैं। किसानों से बुआई रकवा के अनुसार अधिकतम सौ क्विंटल गेहूं खरीद की जा सकती है।
माधौगढ़ रामपुरा विकासखंड क्षेत्र में मंडी समिति माधौगढ़ में आरएफसी, क्रय विक्रय सहकारी समिति, सहकारी संघ, सहकारी समिति अटागांव, केंद्रीय उपभोक्ता उरई के अलावा सरावन में दो केंद्र खोले गए हैं। मिझौना, ऊमरी, जगम्मनपुर में क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं।
क्रय केंद्र प्रभारी राघवेंद्र सिंह का कहना है कि एक मार्च से किसानों से संपर्क कर उनके रजिस्ट्रेशन शुरू करा दिए गए हैं। मंडी सचिव सचिन कुमार श्रीवास्तव का कहना हैं कि मंडी परिसर पर जगह का आंवटन के साथ कांटा, छन्ना, मशीन दी जा चुकी हैं। एक किसान रकबा के हिसाब से सौ क्विंटल तक गेहूं क्रय केंद्र में दे सकता हैं। जिसका पैसा 48 घंटे में खाता में जमा हो जाएगा। किसानों को क्रय केंद्र पर पानी, बैठने की व्यवस्था को लेकर केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।