फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Purchase of only 50 quintals of millet in 30 days

Jalaun News: 30 दिन में सिर्फ 50 क्विंटल बाजरे की खरीद

Mon, 30 Oct 2023 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Oct 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
Purchase of only 50 quintals of millet in 30 days
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जालौन। लगभग एक माह पूर्व गल्ला मंडी में मोटे अनाज ज्वार, बाजरा के साथ ही धान खरीद के लिए केंद्र खोले गए थे। केंद्र पर 30 दिन में लगभग 50 क्विंटल बाजरे की खरीद हुई है। धान की अभी तक बोहनी नहीं हुई है, जबकि व्यापारियों के पास धान की काफी आवक हो रही है।

खरीफ की फसल में धान और मोटे अनाज में ज्वार, बाजरा की समर्थन मूल्य पर खरीद के लिए गल्ला मंडी परिसर में सरकारी क्रय केंद्र खोला गया है। एक अक्तूबर को क्रय केंद्र का शुभारंभ डीएम राजेश कुमार पांडेय ने किया था। उन्होंने किसानों से अपील की थी कि अनाज बेचने के लिए बिचौलियों के चक्कर में न पड़ें। पंजीकरण के बाद निर्धारित समय और तारीख पर सीधे केंद्र पर आकर अनाज बेच सकते हैं।
विज्ञापन

केंद्र प्रभारी अवनींद्र कुमार ने बताया कि केंद्र पर शासन से तय सामान्य धान 2183 व ए वन ग्रेड का धान 2203 रुपये प्रति क्विंटल, बाजरा 2500 रुपये, ज्वार हाइब्रिड 3180 व ज्वार मालदंडी 3225 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जा रहा है। केंद्र पर अब तक एक भी किसान धान लेकर नहीं पहुंचा है। हालांकि बाजरा की बिक्री के लिए पांच किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से तीन किसानों ने लगभग 50 क्विंटल बाजरा केंद्र पर बेचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गल्ला मंडी के प्राइवेट व्यापारियों के पास बासमती ग्रेड का काफी धान आ रहा है। अब तक मंडी में इस ग्रेड का लगभग 50 हजार क्विंटल धान खरीदा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed