{"_id":"65bfe9912fac4e8ed90d0564","slug":"pump-canal-work-started-rs-260-crore-will-be-spent-orai-news-c-224-1-ori1004-110444-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पंप कैनाल का काम हुआ शुरू, 2.60 करोड़ होंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पंप कैनाल का काम हुआ शुरू, 2.60 करोड़ होंगे खर्च
विज्ञापन
कालपी। मैनूपुर पंप कैनाल में फिर से पानी भरा जाएगा, किसानों को इसका लाभ मिलेगा, इसमें 2.60 करोड़ का बजट खर्च होगा। कई साल बाद विभाग ने इस पर काम शुरू किया। मरम्मत होने से पानी भी बर्बाद नहीं होगा।
करीब 10 साल पहले महेबा ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मैनूपुर में पंप कैनाल बनी थी। इससे किसानों को फसल में काफी सहूलियत मिलने लगी थी, लेकिन समय के साथ मरम्मत न होने से पंप कैनाल कई जगह पर टूट गई। इससे पानी आना बंद हो गया। इलाकाई विधायक विनोद चतुर्वेदी के प्रयास के बाद 2.60 करोड़ का बजट पास हुआ है। इससे काम भी शुरू हो गया। सिंचाई विभाग इस पंप कैनाल में काम करवा रहा है। पहले चरण में 600 मीटर नहर की तलहटी पक्की की जानी है।
सिंचाई विभाग के जेई सीतांशु वैध व कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि काम का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। ठेकेदारों को समय से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

सुबह के समय बारिश के बीच निकलते वाहन-संवाद
विज्ञापन