{"_id":"5e6a80998ebc3ea7e965bb0b","slug":"public-toilets-will-be-built-in-villages-orai-news-knp549956071","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवो में बनेंगे सार्वजनिक शौचालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवो में बनेंगे सार्वजनिक शौचालय
विज्ञापन
कदौरा ब्लॉक में बैठक लेते बीडीओ अति रंजन सिंह
- फोटो : ORAI
कदौरा। शहरों की तरह अब गांवों में भी सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कार्य कराया जाएगा। शौचालयों के निर्माण कार्य को लेकर सीडीओ ने सभी सचिवों के साथ बैठक कर जगहों को चिह्नित करने के निर्देश दिए हैं।
गुरुवार को खंड विकास कार्यालय में बीडीओ अतिरंजन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत अब सरकार प्रत्येक गांव में चार-चार शीट के शौचालयों का निर्माण कराएगी। भारत सरकार की मंशा के अनुसार, प्रत्येक गांव में दो-दो सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण होना है, जिससे राहगीरों व अन्य को कोई परेशानी न हो।
प्रत्येक गांव में बनने वाले दो शौचालयों में एक शौचालय का निर्माण ग्राम पंचायत करेगी, जबकि दूसरे शौचालय का निर्माण कार्यदाई संस्था या अन्य विभाग की तरफ से होगा। शौचालय बनाने के लिए ग्राम पंचायत में स्थान चिह्नित कर ग्राम पंचायत समिति प्रस्ताव बना कर ब्लाक कार्यालय में जमा करे, ताकि जल्द निर्माण कार्य शुरू हो सके।
विज्ञापन
बीडीओ अतिरंजन सिंह ने कहा कि 71 ग्राम पंचायतों में 142 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण होना है, जिसके लिए पूर्व में सभी ग्राम सचिवों को आदेश दिया जा चुका है, लेकिन अभी तक सिर्फ तीन दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतों के प्रस्ताव आए है। तीन दिन के अंदर ग्राम पंचायतें प्रस्ताव जमा करें, मार्च आखिरी तक शौचालयों का निर्माण कार्य पूरा होना है। लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान मनोज गुप्ता, जगत नारायण, धीरेंद्र सिंह, प्रभात कुमार, जेई प्रवीण द्विवेदी, अरविंद पाल, अमित मिश्रा, नवीन सिंह, विजया रत्नम, वन्दना सिंह, सचिव सहित तकनीकी सहायक व रोजगार सेवक मौजूद रहे।