{"_id":"65186c94100a262d4200fbb4","slug":"public-representatives-should-not-intimidate-the-poor-union-minister-of-state-orai-news-c-224-1-ori1001-4784-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनप्रतिनिधि गरीबों को डराने-धमकाने का काम न करें : केंद्रीय राज्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनप्रतिनिधि गरीबों को डराने-धमकाने का काम न करें : केंद्रीय राज्यमंत्री
विज्ञापन
कोंच। केंद्रीय राज्यमंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि जो जनप्रतिनिधियों गरीबों का उत्पीड़न करते हैं या सत्ता की धौंस में निर्दोषों पर फर्जी कार्रवाई कराने के आदी हैं, ऐसे लोगों को पार्टी पैदल करना भी जानती है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद उर्विजा दीक्षित के प्रथम कोंच नगर आगमन पर पार्टी नेताओं, कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत सम्मान किया।
भाजपा नगर इकाई के तत्वावधान में स्थानीय गहोई भवन में आयोजित किए गए स्वागत सम्मान समारोह में विधायक मूलचंद्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया ने भी विचार रखे। संचालन आशुतोष मिश्रा ने किया। इस दौरान अंजू अग्रवाल, विनोद अग्निहोत्री, कैलाश मिश्रा, रामप्रकाश यादव, सुनीलकांत तिवारी, नरेश वर्मा, केबी निरंजन आदि पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मील का पत्थर साबित होगा नारी शक्ति वंदन कानून-भानुप्रताप
कोंच। महिला सशक्तिकरण के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा नारी शक्ति वंदन आरक्षण विधेयक पास कराए जाने पर केंद्र सरकार का अभिनंदन समारोह शनिवार को यहां आशीर्वाद होटल में आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने कहा कि राजनीति में ही नहीं, अन्य क्षेत्रों में भी मील का पत्थर साबित होगा नारी शक्ति वंदन कानून। अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित ने की। इस दौरान सुमन देवेंद्र निरजंन, बीडीओ कोंच प्रतिभा शाल्या, अनिल बहुगुणा,महेंद्र सोनी लला, राजेश्वरी यादव आदि मौजूद रहे।