{"_id":"6172ffba91c3040a6f42684f","slug":"provide-protection-against-infectious-diseases-orai-news-knp659794591","type":"story","status":"publish","title_hn":"संक्रामक बीमारियों से बचाव की व्यवस्था करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संक्रामक बीमारियों से बचाव की व्यवस्था करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। अगले सप्ताह से होने वाले दीपावली मेले के आयोजन को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डा. अभय कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में शुक्रवार की देर शाम कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। सीडीओ ने सभी अधिकारियों को मेले की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए।
उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर से 04 नवंबर तक प्रत्येक नगर पालिका परिषद में दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए अभी से आवश्यक तैयारी कर ली जाए।
मेले में सांस्कृतिक गतिविधियां, झूले, स्ट्रीट वेंडर, पार्किंग की व्यवस्था हेतु पर्याप्त एवं समुचित स्थान का चयन कर लिया जाए। मेले में ओडीओपी एवं कृषि विभाग, उद्यान विभाग, प्रोबेशन विभाग, शिक्षा विभाग आदि स्टाल लगाए जाने हेतु निर्देश दिया।
उन्होंने कहा कि मेले में मैजिक शो, नुक्कड़ नाटक, लोक गायन जैसे कार्यक्रम आयोजित किए जाए, जिससे दर्शकों को मनोरंजन होने के साथ ही कलाकारों को आर्थिक लाभ भी हो। उन्होंने कहा कि मेले में कोविड-19 व अन्य प्रकार के संक्रामक बीमारियों से बचाव की व्यवस्था सुनिश्चित जाए।
विज्ञापन
मेला परिसर में नियमित साफ सफाई तथा स्वच्छ पेयजल के प्रबंधन की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व पूनम निगम, उप जिलाधिकारी, अधिशासी अधिकारी आदि मौजूद रहे।