{"_id":"638cde20563a8a0ba62df66a","slug":"protest-up-news-orai-news-orai-orai-news-knp7317745123","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: खाद के लिए परेशान किसानों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: खाद के लिए परेशान किसानों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। गेहूं की बुआई के लिए किसान डीएपी खाद के लिए परेशान घूम रहे हैं। मुहम्मदाबाद में किसानों ने डीएपी खाद न मिलने के लेकर नाराजगी व्यक्त कर नारेबाजी की।
बता दें कि जिले में पिछले 15 दिनों से डीएपी खाद न होने से किसान जगह-जगह भटकने को मजबूर है। किसानों ने बताया कि काफी समय तक बारिश होने के चलते जहां किसान समय पर बुआई नहीं कर पाया था जिससे काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
अब गेहूं की बुआई का समय चल रहा है, मगर डीएपी खाद नहीं मिल रही है। जिससे गेहूं की बुआई का समय भी निकला जा रहा है। किसान बालस्वरूप राजपूत, करण सिंह, कादिर अली, शमशाद खान, रामदास, वीरसिंह आदि ने बताया कि 15 दिनों से खाद के लिए सहकारी समितियों में चक्कर लगाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
खाद न होने के कारण हम लोगों को मायूस लौटना पड़ रहा है। कर्मचारियों को कहना है जब रैक आएगी, तभी खाद की मिल पाएगी। कुछ किसानों ने मजबूरी में 1800 से लेकर 2000 तक की प्राइवेट से खाद खरीदकर काम चलाया है। छोटे किसान इतनी महंगी खाद न खरीद पाने के कारण परेशान है।