{"_id":"5e0ce3dc8ebc3e87dc40686b","slug":"protest-orai-news-knp535739429","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन न मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन न मिलने से आक्रोशित कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
कदौरा। दो माह से वेतन न मिलने के कारण एंबुलेंस कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारियों ने बुधवार को काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि अगर जल्द उन्हें वेतन न मिला तो वह सड़कों पर उतरेंगे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा में तैनात एंबुलेंस कर्मचारी पिछले दो माह से वेतन न मिलने से परेशान हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि कंपनी के अधिकारी नियमित वेतन नहीं देते। बुधवार को एंबुलेंस कर्मचारी फैज अनवर, राजाराम, नरेश कुमार, अनुज, गुलाब पटेल, राजकुमार व विपिन सहित एक दर्जन कर्मियों ने सीएचसी परिसर पर एकत्रित हुए और एंबुलेंस को खड़ी कर के हाथों में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कंपनी के खिलाफ नारेबाजी भी की। कर्मियों ने बताया कि कंपनी द्वारा दो माह से वेतन नहीं दिया गया, जिससे कर्मचारी भुखमरी की कगार पर पहुंच गए है, जबकि कई बार वह वेतन की मांग कर चुके है।
उन्होंने बताया कि इसके पहले 23 सितंबर को हड़ताल करने के बाद उनका वेतन दिया गया था। कर्मियों ने चेतावनी दी कि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो कर्मचारी चक्का बंद हड़ताल करेंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी कंपनी की होगी। हालांकि, विरोध प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने सेवाओं को सुचारु रखा।