फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   protest for demand

मांगों पर गरजे डिप्लोमा इंजीनियर, धरना देकर नारेबाजी की

Thu, 06 Feb 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
protest for demand
उरई। डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ से जुड़े 24 विभागों के डिप्लोमा इंजीनियरों ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर पीडब्ल्यूडी कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। इस दौरान वेतन पुनरीक्षण एवं पुरानी पेंशन बहाली को लेकर इंजीनियरों ने नारेबाजी की। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित 21 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए प्रांतीय पर्यवेक्षक सतीश गौरव ने कहा कि वेतन विसंगति दूर करते हुए ग्रेड पे 4800 देकर इंजीनियरों को राजपत्रित दर्जा दिया जाए। शाखा सचिव प्रशांत कुमार सक्सेना ने कहा कि नई पेंशन को समाप्त कर पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए और सभी निकाय, उपक्रमों, प्राधिकरणों में इंजीनियरों के वेतन भत्ते और अन्य सुविधाए समान दी जाएं।
विज्ञापन

निर्धारित कोटे के अनुसार पदोन्नति की जाए और कार्य स्थल पर इंजीनियरों को सुरक्षा प्रदान की जाए। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आरसी पस्तोर ने की। भगवती प्रसाद, देवीदयाल, संजय, पंकज, अभिषेक, रामप्रकाश, जितेंद्र, ब्रजराज, अमरनाथ, हरीप्रकाश, रईस, इरशाद, चंद्रप्रकाश, गिरजाशंकर, अरविंद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये डिप्लोमा इंजीनियर रहे शामिल
पीडब्लूडी, सिंचाई सिविल, विद्युत, यांत्रिक, राज्य विद्युत परिषद, जल निगम, लघु सिंचाई, आरईएस, विद्युत सुरक्षा निदेशालय, नगर एवं ग्राम्य नियोजन, आवास विकास परिषद, स्थानीय निकाय, कृषि, भूमि विकास एवं जल संसाधन, राजकीय निर्माण निगम, सेतु निगम, विकास प्राधिकरण, समाज कल्याण निर्माण निगम, यूपीएसआईडीसी, हथकरघा, आईटीआई, जिला पंचायत परिवहन, प्रोजेक्ट कारपोरेशन, मंडी परिषद समेत 24 विभागों के इंजीनियर हड़ताल में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed