{"_id":"58e296fa4f1c1bbf6e5b526a","slug":"prosperity-sought-by-worshiping-kalaratri","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालरात्रि की पूजा कर मांगी समृद्धि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालरात्रि की पूजा कर मांगी समृद्धि
Updated Tue, 04 Apr 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
मां संकटा मंदिर में पूजा अर्चना करते भक्त।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र में हर तरफ आस्था और भक्ति का माहौल है। सोमवार को सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा अर्चना की गई। भोर से ही मंदिरों में भक्तों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। भक्तों ने अपने-अपने तरीकेे से मां की आराधना की। पूरे दिन मंदिरों में मैया के जयकारे गूंजते रहे। ग्रामीण इलाकों के सिद्धपीठ मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन
नवरात्र में देवी मंदिर मां के जयकारों से गूंज रहे हैं। मंदिर हों या घर, हर जगह पूजा अर्चना का दौर चल रहा है। कहीं पर अनुष्ठान हो रहे हैं तो कहीं पर विशेष पूजा से आराधना की जा रही है। शहर के मां संकटा माता मंदिर, हुल्की माता मंदिर, बड़ी माता मंदिर, काली माता मंदिर समेत इत्यादि मंदिरों में कालरात्रि की पूजा विधि विधान से संपन्न कराई गई। सोमवार को मंदिरों में अन्य दिनों की अपेक्षा भक्तों की अधिक भीड़ रही। सुबह से शुरू हुआ श्रद्धालुओं का क्रम देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन
कन्याओं का पूजन कर कराया भोज
सप्तमी को भी देवी मंदिरों और घरों में कन्या भोज का सिलसिला जारी रहा। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में सैदनगर स्थित मां अक्षरा देवी मंदिर, रक्तदंतिका, जालौनी माता मंदिर में भी पहुंचे भक्तों ने कन्या भोज आयोजित किया। पास पड़ोस केे गांवों की कन्याओं को बुलाकर किसी ने खीर खिलाई तो किसी ने दही जलेबी। तिलक कर दान दक्षिणा भी दी गई।
विज्ञापन
आज और कल निकलेंगे ज्वारे
नवमी को लेकर शहरी व ग्रामीण इलाकों में स्थित देवी मंदिरों मेें तैयारियां शुरू हो गई है। अष्टमी और नवमी पर निकलने वाले ज्वारों की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। श्रद्धालुओं को आने-जाने में दिक्कत न हो, इसके लिए बैरियर भी लगाए जा रहे हैं।
बढ़ाई जाएगी फोर्स
एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य का कहना है कि नवमी पर निकलने वाले ज्वारे के कारण देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाती है। इसको देखते हुए देवी मंदिरों के आसपास पुलिस फोर्स बढ़ेगी। साथ ही एंटी रोमियो दल और पुलिस कर्मी भी मुस्तैद रहेंगे।