फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Program on Suheldev Jayanti: Respect for the families of freedom fighters

सुहेलदेव जयंती पर कार्यक्रम : स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान

Wed, 17 Feb 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Program on Suheldev Jayanti: Respect for the families of freedom fighters
सुहेलदेव जयंती समारोह में मौजूद अतिथि व अधिकारी व छात्र-छात्राएं - फोटो : ORAI
उरई। जनपद में महाराजा सुहेलदेव जयंती समारोह व वसंत पंचमी धूमधाम से मनाई गई। मुख्य कार्यक्रम कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुसमरिया में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि एवं जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को शाल उड़ाकर व प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान बहराइच में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का भाषण वेब लिंक के माध्यम से उपस्थित लोगों को दिखाया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि इतिहास में मध्यकाल 11वीं शताब्दी में उत्तर प्रदेश के बहराइच में महाराजा सुहेलदेव एक प्रतापी राजा हुए थे। उन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों से भारतीय संस्कृति एवं विरासत की रक्षा की। विधायक कालपी नरेंद्र सिंह जादौन ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव का शौर्य एवं पराक्रम वर्तमान पीढ़ी के लिए एक गौरवशाली उदाहरण हैं। विदेशी आक्रामणकारियों से मुकाबला करने के लिए 21 राज्यों का संगठन बनाकर कुशल रणनीति के रूप में विशिष्ट युद्धकला के माध्यम से विजय प्राप्त की।
विज्ञापन

सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा ने कहा कि विश्व के इतिहास में एक महत्वपूर्ण संगठनकर्ताओं के रूप में महाराजा सुहेलदेव जी का यह कार्य एक प्रेरणास्रोत हैं। विधायक माधौगढ़ मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव जी ने देश की राजनीतिक एवं सांस्कृतिक सुरक्षा के साथ-साथ जल संरक्षण, गौ संरक्षण एवं जन कल्याण की दिशा अनेक कार्य किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के शौर्य एवं बलिदान पर अनेक घटनाएं, स्मरण व परंपरा में विद्यमान है। इस दौरान लाइव प्रसारण के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भाषण सुनाया गया। वहीं जयंती पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में दौरान जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न विभागों के लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।

उधर, महाराजा सुहेलदेव की जयंती पर नगर पालिका में आयोजित कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष गिरीश कुमार गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र में प्रचलित भारतीय धर्म, समाज, सभ्यता एवं संस्कृति की रक्षा को महाराजा सुहेलदेव ने अपना परम कर्तव्य माना। इतिहास ने उन्हें बिल्कुल ही भुला दिया लेकिन केंद्र व प्रदेश सरकार ने राष्ट्र पर उनके ऋण को समझा और उन्हें उचित सम्मान दे रही है। इस मौके पर एलआई चंदन सिंह यादव, एसबीएम प्रभारी सुश्री रविंदर सलूजा, एसआई देवेंद्र कुमार, कमलेश त्रिपाठी, लोकेंद्र सिंह यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed