समय पर निस्तारित हों उद्यमियों की समस्याएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई(जालौन)। जनपद में उद्योगों की स्थापना के लिए अधिकारी उद्योग बंधुओं का सहयोग करें। इसके अलावा समय पर उद्यमियों की समस्याएं भी दूर कराई जाए। यह बात सीडीओ एसपी सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित उद्योग व व्यापार बंधु की बैठक में कहीं। बैठक में मनमोहन जाटव को फ्लोर मिल संचालित करने के लिए विद्युत कनेक्शन न होने पर अधिशासी अभियंता विद्युत ने बताया गया कि पोल लगाए जा रहे हैं, कनेक्शन जल्द करा दिया जाएगा। उरई से कोंच नदीगांव मोड़ तक सड़क मरम्मत के संबंध में बताया गया कि अभी कार्य की स्वीकृति नहीं मिली है। स्वीकृति के लिए विभाग को पत्र लिखा गया है।
बताया कि औद्योगिक आस्थान कोंच में औद्योगिक इकाईयों को स्वतंत्र विद्युत फीडर से अब पर्याप्त विद्युत आपूर्ति की जा रही है। जिन ग्रामीण क्षेत्रों को इस फीडर से जोड़ा गया था, उसे हटा लिया गया है। इसके अलावा कालपी की हाथ कागज इकाईयों को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जो इकाईयों के पानी को प्रदूषित करार दिया है, उसके लिए मुख्य अभियंता जलनिगम द्वारा शासन को पत्र द्वारा अवगत कराया कि जल में प्रदूषण नहीं है। इस मामले की सुनवाई अब झांसी मंडल स्तर पर की जा रही है। प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना व समाजवादी युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत भी उद्योग इकाईयां स्थापित करने के लक्ष्य व मार्जिन मनी की धनराशि प्राप्त हो गई है। इस मौके पर प्रशिक्षु आईएएस आलोक यादव, एलडीएम सिद्धार्थ कुमार, आरके शुक्ल, सत्यपाल शर्मा और सांसद प्रतिनिधि अनिरुद्ध कुमार आदि मौजूद रहे।