{"_id":"6b04a1fae3106d592c0dc767","slug":"orai-news-orai-news-c-224-1-ori1005-152939-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: दवा काउंटर पर मरीजों को डोज तक नहीं बता रहे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: दवा काउंटर पर मरीजों को डोज तक नहीं बता रहे कर्मचारी
विज्ञापन
फोटो- 14-मरीज से जानकारी लेते सीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद। संवाद
उरई। जिला अस्पताल में मरीजों को दवाएं तो वितरित की जा रही हैं, लेकिन उन्हें दवा के सेवन और उसकी डोज तक की जानकारी नहीं दी जा रही है। सोमवार सुबह औचक निरीक्षण पर पहुंचे सीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद ने दवा काउंटर पर यह लापरवाही पकड़ी तो नाराजगी जताई। उन्होंने कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए कि प्रत्येक मरीज को दवा देने के साथ उसके सेवन का तरीका और निर्धारित डोज भी अनिवार्य रूप से बताएं। साथ ही अस्पताल में बाहरी लोगों के अनावश्यक घूमने पर रोक लगाने के निर्देश दिए।
सीएमओ सबसे पहले बर्न वार्ड पहुंचे। यहां सिलिंडर विस्फोट की घटना में झुलसने के बाद भर्ती डोली, राममोहन और रौनक से उनका हालचाल जाना। उन्होंने सीएमएस डॉ. अनिल राज को मरीजों के उपचार में किसी तरह की लापरवाही न बरतने और बेहतर इलाज मुहैया कराने के निर्देश दिए। इसके बाद दवा वितरण काउंटर का निरीक्षण किया, जहां कर्मचारियों द्वारा मरीजों को दवा की खुराक और सेवन का तरीका नहीं बताया जा रहा था। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में तत्काल सुधार करने को कहा।
उन्होंने ओपीडी का निरीक्षण कर डॉक्टरों और कर्मचारियों को समय से ड्यूटी पर पहुंचने तथा निर्धारित ड्रेस में रहने की हिदायत दी। सीएमओ ने स्पष्ट कहा कि अस्पताल में बाहरी लोगों का अनावश्यक जमावड़ा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे लोगों को सख्ती से परिसर में घूमने से प्रतिबंधित किया जाए। इसके बाद उन्होंने हड्डी वार्ड पहुंचकर मरीजों से उपचार और मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने टीबी अस्पताल का निरीक्षण किया और स्टाफ को समय से आने की हिदायत दी।