फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   problem

फौजी पड़ाव की जमीन पर ही लगेगा मेला और प्रदर्शनी

Thu, 02 Jan 2020 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
problem
जालौन। नगर के फौजी पड़ाव की भूमि पर प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले ऐतिहासिक श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के आयोजन के लिए भारतीय रक्षा संपदा विभाग की अनुमति मिल गई है। अब जनवरी के तीसरे सप्ताह से मेला का विधिवत शुभारंभ होगा।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व तक नगर के ऐतिहासिक श्रीबाराहीं देवी मेला एवं विकास प्रदर्शनी के आयोजन पर संकट के बादल मंडरा रहे थे। क्योंकि फौजी पड़ाव की जिस भूमि पर ऐतिहासिक मेला का आयोजन किया जाता है उस स्थान पर मेले के आयोजन की अनुमति को लेकर असमंजस बना हुआ था। वैसे तो मेला दिसंबर के अंत तक शुरू हो जाता था। लेकिन फौजी पड़ाव की भूमि पर मेले के आयोजन को लेकर भारतीय रक्षा संपदा विभाग और नगरपालिका के बीच किराए को लेकर मतभेद हो गया था। पालिकाध्यक्ष गिरीश गुप्ता एवं ईओ डीडी सिंह ने बताया कि किराए के मतभेद को सुलझा लिया गया है। अब इसी स्थान पर जनवरी के तीसरे सप्ताह से मेले का विधिवत शुभारंभ होगा। मेला एवं विकास प्रदर्शनी के संचालन के लिए नगरपालिका की बोर्ड बैठक में सात सदस्यीय टीम का चयन किया गया है। इसमें सभासद मिथिलेश भदौरिया को मेला अध्यक्ष, सरबर अली को महामंत्री, प्रधान लिपिक सुश्री रविंदर सलूजा, सभासद विजय वर्मा, अनीता, राबिया समेत पांच सभासदों को सदस्य बनाया गया है। मेलाधिकारी चंदन सिंह यादव ने बताया कि गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल मेला एवं विकास प्रदर्शनी को इस बार आकर्षक बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मेला का उद्घाटन गणतंत्र दिवस के पूर्व कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि यह मेला इस मायने में भी ऐतिहासिक है कि इसी परिसर में एक ओर जहां श्रीबाराहीं देवी का मंदिर स्थित है तो वहीं, बगल में ही मजार भी स्थित है। श्रीबाराहीं देवी के पूजन के साथ ही मजार पर भी चादर चढ़ाई जाती है। इस दौरान सोमिल याज्ञिक, नरसिंह यादव, सरबर अली, आलोक भदौरिया, नफीस, इकबाल, नईम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed