फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   prize,cricket,match,team,bollywood

रामपुरा टोला से हारी बंगरा टीम, दूसरे मैच में शिक्षक क्लब सिर्फ 2 रन से जीता

Sat, 26 Mar 2022 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Mar 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
prize,cricket,match,team,bollywood
चंबल के बीहड़ में चल रहे क्रिकेट लीग को देखते खेल प्रेमी। - फोटो : ORAI
उरई। चंबल फाउंडेशन की ओर से आयोजित चंबल क्रिकेट लीग में तीसरे दिन शुक्रवार को खेले गए मैचों में रामपुरा, शिक्षक क्लब की टीमों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

हुकुमपुरा ग्राउंड पर पहला मैच रामपुरा टोला और बंगरा टीम के बीच खेला गया। बंगरा टीम ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए रामपुरा की टीम निर्धारित 12 ओवरों में 106 रन बनाए। इसमें अजय सिंह ने तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 30 रन बनाए। विमल ने 3 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी बंगरा टीम निर्धारित ओवरों में सात विकेट पर 80 रन ही बना सकी। इसमें नीतेश ने 36 रन बनाए। रामपुरा के अजय सिंह को मैन ऑफ द मैच मलखान दोहरे व राजा सिंह परिहार ने दी।

दूसरा मैच भिंड जनपद की धाकेपुरा टीम और शिक्षक क्लब जालौन के बीच मैच खेला गया। शिक्षक क्लब की टीम ने पहले खेलते हुए 113 रन बनाए। इसमें गोलू मास्टर ने 20 रन बनाए। उमेश ने तीन विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी धाकेपुरा टीम निर्धारित ओवरों में 112 रन ही बना सकी। उमेश ने सर्वाधिक 46 रन बनाए। अख्तर ने चार विकेट लिया, जिसके चलते उन्हें मैन ऑफ द मैच अख्तर को दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed