फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Priyanka Gandhi meets orai people through road shows

रोड शो के जरिए उरई वालों से मिलीं प्रियंका गांधी

Fri, 26 Apr 2019 12:19 AM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 26 Apr 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Priyanka Gandhi meets orai people through road shows
शहीद भगत सिंह चौराहे पर प्रियंका गांधी काकाफिला। - फोटो : amar ujala

सड़कों पर जुटी भीड़ के बीच कांग्रेसी काफिला धीरे-धीरे आगे बढ़ा। पद्मशाह बाबा की मजार, गांधी और आंबेडकर प्रतिमाओं पर उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस प्रत्याशी के अलावा पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी भी रथ पर मौजूद रहे। साथ चल रहे कांग्रेसियों के हाथ में मौजूद प्लेकार्ड से बिना बोले गरीबी पर वार, 72 हजार का नारा आम जन तक पहुंचाया जा रहा था। इस दौरान छतों पर मौजूद महिलाएं व पुरुष भी हाथ हिलाकर प्रियंका के अभिवादन का जवाब दे रहे थे। कुछ जगह फूल भी बरसाए गए।

विज्ञापन


आंबेडकर चौराहे से शुरू हुआ रोड शो कोतवाली की सड़क से गांधी चबूतरे तक होते हुए घंटाघर और माहिला तालाब की ओर बढ़ा। बजरिया से दलगंजन चौराहा होते हुए वापस आंबेडकर चौराहे पर रोड शो को विराम दिया गया। कुछ जगह सड़क पर मौजूद लोगों के बीच से पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के पोस्टर प्रदर्शित करके भी प्रियंका का अभिवादन किया गया।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed