फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Print roll finished, report being written on the back of the leaflet

Jalaun News: प्रिंट रोल खत्म, पर्चे में पीछे लिखी जा रही रिपोर्ट

Thu, 14 Nov 2024 02:18 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Print roll finished, report being written on the back of the leaflet
जालौन। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रिंट रोल खत्म हो जाने से मरीजों के पर्चे पर ही लैब टेक्नीशियन जांच रिपोर्ट लिखकर दे रहे हैं। एसीएमओ ने निरीक्षण के दौरान नाराजी जताई। वहीं परिसर में अल्ट्रासाउंड मशीनें लगाने के लिए जगह का भी चयन किया गया है। शीघ्र ही जरूरतमंदों के लिए जांच सुविधा मुहैया होगी।
विज्ञापन

सीएचसी में प्रतिदिन लगभग 500 से 700 मरीज उपचार के लिए आते हैं। मरीजों की संख्या में जनपद में सीएचसी पहला स्थान रखता है। सीएचसी प्रभारी डॉ. केडी गुप्ता ने बताया कि लगातार अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की मांग शासन को भेजी जा रही थी। अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन लगाने की स्वीकृति मिल गई है। मशीन लगाने से पहले पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। प्रक्रिया पूरी होने पर अल्ट्रासाउंड मशीन लगवा दी जाएगी।
विज्ञापन

इसको लेकर एसीएमओ अरविंद भूषण बुधवार को चिकित्सालय पहुंचे। जहां उन्होंने चिकित्सक डॉ. राजीव दुबे व डॉ. विनोद कुमार राजपूत के साथ बैठक की और मशीन लगाए जाने वाले संभावित स्थानों को देखा। टीम ने नए भवन में पैथोलॉजी के बगल में मशीन लगाने पर विचार किया। इसके अलावा उन्होंने महिला चिकित्सक डॉ. गरिमा सिंह से भी बात की और महिलाओं की भीड़ को देखते हुए उनके बैठने की व्यवस्था नए भवन में कराने के निर्देश दिए। पैथोलॉजी में जांच के दौरान देखा कि अवधेश झा अपने बच्चे की सीबीसी जांच कराने आए थे। उनकी जांच रिपोर्ट लैब टेक्नीशियन द्वारा पर्चे के पीछे ही लिखे जाने पर उन्होंने नाराजगी जाहिर की और रिपोर्ट प्रिंट रोल पर न देने का कारण पूछा जिस पर बताया गया कि प्रिंट रोल खत्म हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने चिकित्सा अधीक्षक से बात कर प्रिंट रोल मंगवाने के लिए कहा। एसीएमओ अरविंद भूषण ने बताया कि वह अपनी रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ के माध्यम से शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed