{"_id":"58d5665d4f1c1bfc2f1a1eb4","slug":"print-on-gutkha-factory-house-seal","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुटखा फैक्ट्री पर छापा, मकान सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुटखा फैक्ट्री पर छापा, मकान सील
अमर उजाला जालौन
Updated Sat, 25 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
गुटखा फैक्ट्री में छापेमारी के दौरान मौजूद अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश का निजाम बदलते ही जिले के गुटखा माफियाओं की भी शामत आ गई। शुक्रवार को पुलिस-प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने रामनगर स्थित एक गुटखा फैक्ट्री में छापा मारा। यहां बड़ी मात्रा में सुपाड़ी, तंबाकू, केमिकल, रैपर समेत कई ब्रांडों के बने गुटखे और सामग्री पकड़ी। पुलिस ने मकान सीज कर दिया। इस काम में लगे कर्मचारी टीम को देखते ही भाग ग। ए
विज्ञापन
मोहल्ला रामनगर में कांग्रेस दफ्तर के पीछे एक मकान में खाद्य विभाग की प्रियंका सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनिल कुमार मिश्रा, कोतवाल संजय गुप्ता ने पुलिस बल के साथ छापा मारा। छापेमारी की सूचना पर गुटखा बनाने में लगे कर्मचारी और मालिक ताला लगाकर भाग खडे़ हुए।
विज्ञापन
टीम ने ताला तोड़कर तलाश ली तो यहां भारी मात्रा में सुपाड़ी, तंबाकू और गुटखे में मिलाए जाने वाले केमिकल के ड्रम, कई नामों के रैपर और अन्य सामग्री बरामद हुई। टीम ने सभी सामग्री सील कर मकान भी सील कर दिया। शहर में कई अन्य नामों से भी तंबाकू मिश्रित गुटखा बनाने का कारोबार होता है। शहर के कई मोहल्लों में इनकी सामग्री तैयार करने और पैकिंग करने का काम किया जाता है। इनकी बिक्री शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की हर छोटी बड़ी दुकानों में होती है।
विज्ञापन