फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Principals used to make dacoits only once

डकैतों के फरमान से ही कभी बना करते थे प्रधान

Fri, 02 Apr 2021 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Principals used to make dacoits only once
रामपुरा के बिलौड़ गांव में डकैत पहलवान का चबूतरा - फोटो : ORAI
उरई। आज भले ही पंचायत चुनाव के दौरान मतदान केंद्र छावनी में तब्दील नजर आते हो लेकिन अस्सी और नब्बे के दशक का वह दौर था, जब जनपद का बीहड़ इलाका डकैतों की गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा करता था। बीहड़ के जंगलों की यह गूंज आसपास के गांवों तक सुनाई देती थी। यही वजह थी कि गोलियों की गूंज की तरह ही डकैतों के फरमान को भी न सिर्फ सुनना बल्कि उसे मानना ग्रामीणों की मजबूरी हुआ करती थी। पंचायत चुनाव के वक्त डकैतों के फरमान पुलिस और प्रशासन की कवायद पर इस कदर भारी पड़ते थे कि गांव की प्रधानी की कुर्सी बैलट की बजाए बुलेट तय करती थी। रामपुरा और कालपी के बीहड़ इलाकों के ग्रामीण आज भी जब कुख्यात डकैतों के आतंक को याद करते हैं तो उनकी जुबां खामोश और आंखों मेें खौफ नजर आने लगता है। सिर्फ इतना ही कह पाते हैं कि ‘तब तो डाकुअन की ही सरकारें चलती राहें।’
विज्ञापन

बता दें कि 2005 तक जनपद जालौन के साथ साथ सीमा से लगे जिले औरैया, इटावा और एमपी के भिंड में डकैतों के गिरोहों का बोलबाला था। कुछ गिरोह तो ऐसे थे, जिन पर राजनीति से जुड़े लोगों का भी वरदहस्त रहता था। हत्या, लूट और अपहरण का कारोबार करने वाले इन डकैत गिरोह का ग्रामीणों इलाकों में इस कदर बोलबाला था कि न सिर्फ राशन-पानी का इंतजाम ही ग्रामीण किया करते थे बल्कि पंचायत चुनाव में तो गिरोह के सरगना की एक आवाज पर पूरे के पूरे गांव के वोट एक ही प्रधान प्रत्याशी की झोली में गिरा करते थे।
विज्ञापन

मंदिर, चबूतरे और टीलों से जारी होते थे फरमान
किसे प्रधान बनना है और किसे नहीं, इसे तय करने के लिए चुनाव के वक्त बीहड़ के जंगलों में गांवों के चुनिंदा लोगों के साथ डकैतों की पंचायत शुरू हो जाया करती थी। पंचायत में फैसला होने के बाद किसी प्रमुख टीले, मंदिर अथवा चबूतरे से निर्धारित दिन गिरोह के सरगना अपना फरमान सुनाते थे। रामपुरा के बिलौड़ गांव में डकैत सलीम उर्फ पहलवान का चबूतरा आज भी स्थित है। कालपी में भी यमुना के किनारे स्थित टीले डकैतों के फरमान जारी करने के ठिकाने हुआ करते थे। ं
विज्ञापन
विज्ञापन

विरोधियों को चुकानी पड़ती थी भारी कीमत
डकैत गिरोह के फरमान के आगे न झुकने वालों को इसकी भारी कीमत भी चुकानी पड़ती थी। चुनाव के दौरान विरोधी के न मानने पर गिरोह के सरगना स्वयं ही अपने गिरोह के साथ उसके घर पहुंचकर धमकाते थे। कई बार तो धमकी से भी काम न बनने पर विरोध में चुनाव लड़ने वालों के परिजनों तक को अगवा कर लिया जाता था। फिर वह ‘पकड़’ या तो विरोधी के चुनाव से हटने पर या फिर मोटी रकम अदा करने के बाद ही गिरोह के चंगुल से छूटा करती थी।
ये थे मुख्य डकैत सरगना
जनपद में अपना आतंक जमाने वाले डकैत गिरोह के सरगनाओं में प्रमुख रुप से फूलन देवी, निर्भय गूजर, बाबा मुस्तकीम, लालाराम, श्री राम, फक्कड़ बाबा, विक्रम सिंह, राजू सतरैजू, राजकिशोर, जगजीवन परिहार और सलीम उर्फ पहलवान कुछ ऐसे नाम हैं, जिनके फरमान के आगे किसी की नहीं चलती थी। पंचायत के चुनाव इन सरगनाओं के लिए किसी सहालग से कम नहीं रहते थे। कई सियासी दलों के नेता भी इनकी मदद के बगैर ग्रामीण इलाकों में अपने दल का झंडा नहीं लगा पाते थे।

इन ग्रामीण इलाकों में बजता था डंका
कालपी क्षेत्र के मगरौल, मदरा लालपुर, पडऱी, नरिहान, देवकली, कीरतपुर, हीरापुर, मैनूपुर, गुढ़ा खास, शेखपुर बुजुर्ग, गुलौली, सिमरा शेखपुर आदि गांवों में डकैतों की तूती बोला करती थी। इसी तरह माधौगढ़, रामपुरा क्षेत्र के बिलौड़, हुकूमपुरा, जायघा, कर्रा, मोहब्बतपुरा, नरौल, निनावली, कुसेपुरा, कदमपुरा, झरैला, असहेना, मचकछा, टिलिया, करमरा आदि गांवों में डकैतों का खासा दबदबा रहा करता था। चुनाव के वक्त गिरोह के सदस्यों का इन गांवों की ओर आना जाना काफी बढ़ जाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed