{"_id":"68e16579f85bff0be306e046","slug":"principal-and-secretary-to-visit-maharashtra-on-five-day-visit-orai-news-c-224-1-ori1005-135400-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: प्रधान व सचिव पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे महाराष्ट्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: प्रधान व सचिव पांच दिवसीय दौरे पर जाएंगे महाराष्ट्र
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। पंचायती राज विभाग द्वारा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से चयनित ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व अधिकारियों को महाराष्ट्र राज्य में एक्सपोजर विजिट के लिए भेजा जा रहा है। छह से दस अक्तूबर तक आयोजित पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट का नेतृत्व पंचायती राज सलाहकार समिति के सदस्य व जालौन के डकोर ब्लॉक के ऐरी रमपुरा के ग्राम प्रधान ओमकार पाल करेंगे।
प्रदेश सरकार द्वारा छोटे-छोटे गांव को किस तरह मॉडल बनाया जाए, इसके लिए सरकार समय-समय पर जनप्रतिनिधियों के साथ अधिकारियों को दूसरे प्रदेशों में विजिट करते हैं। इसी के तहत 30 सदस्य टीम महाराष्ट्र जा रही है। इसमें चित्रकूट, औरैया, बांदा, फर्रुखाबाद, हमीरपुर, झांसी, आदि जगहों से ब्लॉक प्रमुख, प्रधान, डीपीआरओ, डिप्टी डायरेक्टर पंचायत राज अधिकारी जाएंगे।
चित्रकूट मऊ के ब्लॉक प्रमुख सुशीला देवी, बांदा के नरैनी ब्लॉक की ग्राम पंचायत कल्याणपुर से प्रधान बाबूलाल, झांसी से ब्लॉक मऊरानीपुर की ग्राम पंचायत गढ़वा से प्रधान अनिल कुमार निरंजन, हमीरपुर के ब्लॉक सुमेरपुर ग्राम पंचायत बिल्हाड़ी से प्रधान जय नारायण, औरैया ब्लॉक के ग्राम पंचायत मनसुखपुर से प्रधान चंद्रशेखर जा रहे हैं। ओमकार पाल ने बताया कि पांच अक्तूबर को लखनऊ से 9:30 बजे महाराष्ट्र के लिए विमान से 24 लोग जाएंगे।
विज्ञापन
जबकि छह लोग दिल्ली से पहुंचेंगे। वहां पहुंचकर महाराष्ट्र के मॉडल बनाए गए गांव को देखेंगे। इसके बाद अपने जिले में आकर प्रधानों व अधिकारियों को वहां के बारे में सुझाव देंगे।