{"_id":"5e2f340b8ebc3e4b1f356a65","slug":"principal-accused-of-being-drunk-commotion-orai-news-knp5408877105","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाचार्य के नशे में होने का आरोप, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानाचार्य के नशे में होने का आरोप, हंगामा
विज्ञापन
युवक को समझाते माधौगढ़ विधायक मूलचंद निरंजन।
- फोटो : ORAI
रामपुरा। विकास खंड रामपुरा के ग्राम सिद्धपुरा के जीआईसी विद्यालय में चल रहे गणतंत्र दिवस समारोह में मंच पर मौजूद प्रधानाचार्य पर शराब पीये होने का आरोप लगा भाजपा नेता ने हंगामा किया। जब पुलिस ने नेता को अपनी गाड़ी में बैठा लिया तो ग्रामीणों ने थाना प्रभारी की गाड़ी घेर ली। आखिर में पुलिस ने भाजपा नेता को छोड़ दिया। सोमवार को डीआईओएस ने प्रधानाचार्य को स्थानांतरित कर मामले की जांच कराने की बात कही है।
बता दें कि रविवार को जीआईसी कालेज में गणतंत्र दिवस समारोह चल रहा था, तभी किसी ने भाजपा के मंडल मंत्री अरविंद भदौरिया को बताया कि प्रधानाचार्य डॉ मुकेश भूषण जो मंच पर डीएम व क्षेत्र के विधायक के साथ बैठे है, वे शराब का सेवन किए हैं। इस पर मंडल मंत्री ने विरोध किया तो वहां मौजूद थाना प्रभारी ने भाजपा नेता को ही जीप में बैठा लिया और उन्हें थाने लेकर जाने लगे। जिस पर वहां मौजूद ग्रामीणों ने थाना प्रभारी व विधायक की गाड़ी की घेरकर हो हल्ला शुरू कर दिया।
ग्रामीणों के तेवर देख आखिर में पुलिस ने मंडल मंत्री को छोड़ दिया। ग्रामीणों ने विधायक से मांग की कि प्रधानाचार्य की जांच कराकर उन पर कार्रवाई की जानी चाहिए। इस पर विधायक ने उन्हें जल्द से जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। इधर, मामला जानकारी में आते ही सोमवार को डीआईओएस भगवत पटेल ने प्रधानाचार्य मुकेश को सिद्धपुरा से हटाकर नरौल स्थानांतरित कर दिया है, जबकि एसपी सिंह को सिद्धपुरा में नियुक्त किया गया है। डीआईओएस का कहना है कि प्रधानाचार्य के खिलाफ जांच की जा रही है, जल्द ही विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।