फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Prime Minister Narendra Modi said, thanks to Deepu Bhaiya

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले, दीपू भइया धन्यवाद

Sat, 27 Jun 2020 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister Narendra Modi said, thanks to Deepu Bhaiya
जालौन के बरहा गांव में स्क्रीन पर श्रमिक से बात करते पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : ORAI
उरई/एट (जालौन)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का महत्व समझाकर कहा कि एक्सप्रेस-वे से बुंदेलखंड का भाग्य बदलेगा। फिर उन्होंने प्रवासी मजदूरों को प्रोत्साहित भी किया। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डकोर विकास खंड के बरहा गांव में, जहां पर बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य चल रहा है, वहां एक पंडाल लगाया गया था। जिसमें बड़ी सी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री ने एट स्थित वर्ध गांव के हैदराबाद से आए प्रवासी मजदूर दीपू से दो मिनट बातचीत की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्क्रीन पर जैसे ही बोला जालौैन से, तो पूरे पंडाल में शांति छा गई। फिर पीएम की आवाज आई, दीपू जी बताइए, इस पर सामने बैठे प्रवासी श्रमिक दीपू ने भी हाथ जोड़कर अपना परिचय दिया कि वह हैदराबाद में शटरिंग का काम करता था। पीएम भी तुरंत बोले अरे, आपको तो दीपू गारू बोलना पड़ेगा मुझे, यही बोलते होंगे लोग वहां। पीएम का अगला सवाल फिर आगे क्या किया, दीपू ने बताया कि लॉकडाउन लग गया तो घर लौट आया। पीएम ने फिर सवाल किया यहां क्या कर रहे हैं तो दीपू ने जवाब दिया कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में मजदूरी। पीएम का सवाल कितने दिन में काम मिला तो उसने हाथ जोड़कर कहा, एक महीने बाद, पीएम का सवाल क्या काम कर रहे हैं दीपू जी यहां, दीपू ने उत्तर दिया कि पुलिया बना रहे हैं। इस पर पीएम ने पूछा कि पैसा तो बराबर मिल रहा है, यह लोग सारे नियमों का पालन तो कर रहे हैं, दीपू ने भी सहमति जताई।
विज्ञापन

इसके बाद बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का महत्व बताते हुए पीएम ने कहा कि बहुत जल्द ही इलाके का भाग्य बदलने वाला है। एक्सप्रेस-वे विश्व स्तरीय सड़क साबित होगी। कभी मिट्टी की सड़क के लिए कागज देते थे गांव के लोग, अब इतनी बढ़िया सड़क बन रही है। एक्सप्रेस-वे के आने से न सिर्फ डिफेंस कोरिडोर आएगा बल्कि हमारा इलाका जो पानी के लिए तरस रहा था, वहां कई उद्योगों की शुरुआत हो जाएगी। अब आपको रोजी रोटी के लिए कहीं जाना पड़े, ऐसी स्थिति नहीं बनेगी। इस दौरान डीएम डॉ मन्नान अख्तर के अलावा सांसद भानु प्रताप वर्मा, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद्र निरंजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम बोले दीपू भइया धन्यवाद, विश्वास नहीं हो रहा
कांफ्रेंसिंग के बाद बाहर निकले प्रवासी मजदूर दीपू के चेहरे की चमक देखते ही बन रही थी। उसे यकीन ही नहीं हो रहा था कि प्रधानमंत्री ने संबोधन समाप्त करने से पहले उसे भी दीपू भइया कहकर संबोधित किया। दीपू ने बताया कि कभी नहीं सोचा था लॉकडाउन में इतनी मुसीबत झेलने के बाद कभी प्रधानमंत्री उससे उसकी तकलीफों और काम के बारे में पूछेंगे। जब मौका आया तो वाकई कुछ समय के लिए विश्वास ही नहीं हो रहा था और न ही जुबान से पहले ही तरह आवाज ही निकल पा रही थी। दीपू का कहना है कि सरकार ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की जो योजना शुरू की है, उसने हमारे जैसे न जाने कितने प्रवासी मजदूरों को दोबारा रोजगार की धारा से तो जोड़ा ही है, साथ ही हमारे इलाके को भी विकास की ओर ले जा रहा है। इसके लिए सरकार का बहुत आभार है। अब तो यही काम करेंगे। काम की शुरुआत की है और इसे समाप्त भी हम मजदूर ही करेंगे।
तीन श्रमिकों में चुना गया दीपू
एट। गरीब कल्याण रोजगार अभियान के अंतर्गत आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश रोजगार कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर ग्राम बरहा में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के श्रमिकों से संवाद किया। जिला प्रशासन ने इस कार्यक्रम के लिए तीन श्रमिकों का चयन किया था। इसमें वर्ध निवासी दीप, नितिन व कुशीनगर निवासी अमरेंद्र सिंह थे, जिनमें से वर्ध निवासी दीपू से प्रधान मंत्री ने बातचीत की।
प्रदेश के इन छह जनपदों में हुआ संवाद
कामगारों की स्थिति जानने के लिए प्रधानमंत्री का कार्यक्रम प्रदेश के छह जिलों में एक साथ एक ही समय पर आयोजित किया गया था। जिसमें सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, गोरखपुर, संत कबीर नगर व जालौन जिले शामिल थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी बुंदेलखंड के महत्व पर प्रकाश डाला। लाइव प्रसारण में किसी तरह की बाधा न पहुंचे इसके लिए अधिकारियों ने भी तैयारी पूरी कर रखी थी।
अमरेंद्र बोला, पीएम ने बढ़ाया उत्साह
कुशीनगर के मजदूर अमरेंद्र ने बताया कि लॉकडाउन के कारण रोजगार नहीं मिल रहा था, लेकिन बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में उसे भी काम मिला। हालांकि समय के अभाव के कारण उसकी प्रधानमंत्री से बात नहीं हो पाई, लेकिन साथी से बात होने पर वह भी उत्साहित है।
एक्सप्रेस-वे में 800 प्रवासी मजदूरों को मिला काम
बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे की जिले में लंबाई 50 किलोमीटर की है। जिसमें सैकड़ों प्रवासी मजदूर काम कर रहे हैं। जिलाधिकारी डा. मन्नान अख्तर ने बताया कि जिले से निकले एक्सप्रेस-वे में कुल 800 प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिया जा रहा है। लगभग 400 मजदूर तो सीधे तौर पर एक्सप्रेस-वे में कार्य कर रहे है वहीं इतने ही मजदूर खाना-पानी व अन्य व्यवस्थाओं में लगे हैं।
जनपद के साथ गांव का भी मान बढ़ाया
बता दें कि प्रशासन ने एक दिन पहले कार्यक्रम के प्रोटोकाल के अनुसार नितिन कुमार का चयन किया था, लेकिन अचानक उसी गांव के वर्ध निवासी दीपू का चयन कर लिया, जैसे ही दीपू के प्रधानमंत्री से बात की जानकारी गांव पहुंची, वैसे ही गांव में उत्साह छा गया। गांव के लोगों का कहना है पीएम ने जनपद के साथ गांव का भी मान बढ़ाया है।

दीपू बना हीरो, खूब मिले बधाई संदेश
पीएम से संवाद कार्यक्रम के बाद से जहां दीपू उत्साहित है वहीं हर ओर दीपू को लेकर चर्चाएं होती रहीं, लोग उस मजदूर को देखने के लिए पंडाल की ओर भागते नजर आए जिसने पीएम से बात की। अधिकारी से लेकर मीडिया तक दीपू को ही पूछ रही थी। दीपू ने कहा कि कार्यक्रम के बाद ही कई रिश्तेदारों के फोन आए व कई ने बधाई संदेश भेजे।

जालौन के बरहा गांव में पीएम नरेंद्र मोदी की बात सुनते डीएम के साथ बैठे प्रवासी मजदूर।

जालौन के बरहा गांव में पीएम नरेंद्र मोदी की बात सुनते डीएम के साथ बैठे प्रवासी मजदूर।- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed