फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Primary school Amkheda shines by teaching with technology

Jalaun News: तकनीक से पढ़ाई करा चमका प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा

Thu, 04 Sep 2025 12:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Primary school Amkheda shines by teaching with technology
फोटो 6-प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में पढ़ते बच्चे। स्रोत-विभाग
माधौगढ़। विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय अमखेड़ा में आधुनिक तकनीक जैसे प्रोजेक्टर के माध्यम से पढ़ाना। लैपटॉप और स्मार्ट टीवी का इस्तेमाल। इससे पढ़ाई की ओर बच्चे आकर्षित हुए। यही वजह है आज विद्यालय निपुण की श्रेणी में शामिल है।
विज्ञापन

विद्यालय के शिक्षक विपिन उपाध्याय ने स्टाफ के साथ मिलकर शैक्षिक माहौल में रचनात्मक परिवर्तन किया है। विद्यालय में वर्ष 2024-25 में 92 बच्चे नामांकित थे। वर्तमान सत्र 2025-26 में गृह संपर्क और शिक्षक अभिभावक समिति के सहयोग से पिछले नामांकन से आगे बढ़ने के प्रयास जारी हैं। बच्चों की पढ़ाई में रुचि बढ़ाने के लिए मौन दिवस (भाषा शिक्षण के लिए), पुस्तकालय, छात्र-शिक्षकों द्वारा समय-समय पर प्रोजेक्ट वर्क, बुजुर्ग जागरूकता अभियान तथा स्कूल चलो अभियान जैसे नवाचार अपनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में स्मार्ट टीवी, लैपटॉप, टैबलेट, प्रोजेक्टर, वीआर बॉक्स प्रोजेक्टर, आरओ प्लांट, खेल एवं व्यायाम सामग्री जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। सुंदर भौतिक परिवेश और बच्चों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय की उपलब्धियों में छात्रों का लगातार दो वर्ष तक जनपद स्तर पर खेल व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान किया है। मंडल स्तर पर द्वितीय पुरस्कार हासिल किया है। निपुण विद्यालय’ के रूप में चयनित होना शामिल है। बीएसए चंद्रप्रकाश ने बताया कि विद्यालय में शैक्षिक माहौल के निर्माण और श्रेष्ठ शिक्षण कार्य के लिए विद्यालय के शिक्षक विपिन उपाध्याय को राज्य पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed