फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Prevented the salaries of the five officers, 10 complaints Deal

पांच अफसरों का वेतन रोका, 10 शिकायतें निपटीं

Wed, 06 Apr 2016 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 06 Apr 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
Prevented the salaries of the five officers, 10 complaints Deal
उरई तहसील दिवस में शिकायतें सुनतीं डीएम संदीप कौर, एसपी बबलू कुमार केे अलावा अन्य अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
नई जिलाधिकारी संदीप कौर ने बुधवार को आयोजित हुए तहसील दिवस में पहली मर्तबा लोगों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान लापरवाह अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई और गैरहाजिर रहे पांच अधिकारियों का वेतन रोकते हुए शिकायतों को 14 दिन में निस्तारित करने के निर्देश दिए। तहसील दिवस में 120 शिकायतें आईं जिसमें 10 का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन


कर दिया गया। मंगलवार को छुट्टी होने से बुधवार को तहसील सभागार में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इसमें जिलाधिकारी संदीप कौर ने एक-एक फरियादी की पूरी बात सुनी। इसके बाद उन्होंने संबधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में सभी शिकायतों का निस्तारण करें और शिकायतकर्ताओं को जानकारी भी दें। अधिकारियों
विज्ञापन


को सख्त निर्देश दिए कि एक भी लंबित प्रकरण नहीं रहना चाहिए। तहसील दिवस में अधिकारियों का उपस्थिति रजिस्टर चेक किया। गैरहाजिर रहे सेतु निगम के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर केके मिश्रा, जिला कृषि रक्षाधिकारी, विद्युत विभाग के ऐई डीबी सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी अशोक कुमार यादव, जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक का वेतन रोकने के निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन


दिए। इसी के साथ पांचों अधिकारियों से जवाब भी मांगा है। तहसील दिवस में 120 शिकायतें दर्ज हुई और 10 को मौके पर निस्तारित किया गया। राजस्व विभाग की 12 शिकायतें दर्ज हुई इसमें तीन का निस्तारण किया गया। सहकारिता विभाग की चार, शिक्षा विभाग की एक, स्वास्थ्य विभाग की एक, पुलिस विभाग की 14 शिकायतों के साथ अन्य विभागों की 88


शिकायतें दर्ज हुई। पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने कहा कि थाना व कोतवाली प्रभारी अपनी ड्यूटी के प्रति गंभीर रहे। शिकायतों को जल्द निस्तारित करें।

इस मौके पर एसडीएम संजय कुमार सिंह, विद्युुत विभाग के अधीक्षण अभियंता एसएस प्रसाद, ईओ रविंद्र कुमार, बीएसए अजीत कुमार, उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक, जिला कृषि अधिकारी चौधरी अरुण कुमार समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed