फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Presenting best practices to the workers by remaining in discipline

अनुशासन में रहकर कार्यकर्ताओं को श्रेष्ठ आचरण प्रस्तुत करना है

Sun, 27 Sep 2020 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Presenting best practices to the workers by remaining in discipline
भाजपा की मंडल बैठक को संबोधित करते क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह - फोटो : ORAI
कालपी/कोंच। नगर के टरननगंज स्थित श्याम पैलेस में रविवार को भाजपा कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने कालपी मंडल की कार्यकारिणी, सेक्टर संयोजक व बूथ संयोजक के साथ बैठक कर 2022 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता से सीधे सवांद करने पर जोर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद कोंच वह पहुंचे। वहां भी कार्यकर्ताओं से कहा कि उन्हें श्रेष्ठ आचरण समाज के समक्ष प्रस्तुत करना है। श्रेष्ठ आचरण के कारण ही हमारा कार्यकर्ता देवतुल्य कहा जाता है। उन्होंने भाजपा की पंच निष्ठाओं, कार्यपद्धति, सरकार की कल्याणकारी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की। उन्होंने स्नातक एमएलसी एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों की समीक्षा भी की। उन्होंने अपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ताओं को आश्वस्त किया कि उनका सम्मान सुरक्षित रखा जाएगा।
विज्ञापन

आशीर्वाद होटल में भाजपा कोंच नगर की मंडल प्रवास बैठक क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह के मुख्य आतिथ्य, नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया की अध्यक्षता, जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बनाजी व विधायक मूलचंद्र निरंजन के विशिष्ट आतिथ्य में हुई। जिसमें मंडल प्रभारी रेखा वर्मा, मंडल प्रवासी मनोज पालीवाल, जिलामंत्री अंजू अग्रवाल आदि ने डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि एवं दीप प्रज्ज्वलन कर बैठक का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अतिथियों का स्वागत ओपी कुशवाहा, अनिल अग्रवाल, मनीष नगरिया, कृष्णा झा, नंदिनी पटेल, अर्चना सोनी, राघवेंद्र निरंजन, धर्मेंद्र राठौर ने किया। महामंत्री आशुतोष मिश्रा, ओपी कुशवाहा, प्रभंजन गर्ग ने क्षेत्रीय अध्यक्ष को पगड़ी एवं स्मृतिचिह्न भेंटकर स्वागत किया गया। संचालन आशुतोष ने किया। इस दौरान कमलेश चोपड़ा, शिवप्रसाद, शंभूदयाल सोनी, सुनीलकांत तिवारी, प्रदीप गुप्ता, प्रेमनारायण, रामबिहारी राठौर, प्रदीप वर्मा, डीके सोनी, अवध यादव, श्यामबिहारी, मनोज कुशवाहा, ऋषि अग्रवाल, राकेश आदि रहे।
कालपी में भी उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। कहा कि आप बूथ अध्यक्षों व जनता के बीच जाकर संवाद स्थापित करें और सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएं। इस दौरान उन्होंने एक-एक पदाधिकारी से वार्ता की। बैठक के दौरान जनप्रतिनिधि व बड़े नेता बैठक से बाहर रहे।

नगर अध्यक्ष अमित पांडेय की सराहना की। संचालन नगर प्रभारी हरेंद्र विक्रम सिंह ने किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रामेंद्र सिंह बना, विधायक गौरीशंकर वर्मा, मूलचंद्र निरंजन, पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी, बृजभूषण सिंह, उदयन पालीवाल, दिलीप दुबे, शैलेंद्र पांडेय, राघवेंद्र सिंह, अमित पांडेय, सुनील गुप्ता, मंयक श्रीवास, उदय प्रताप सिंह, सतेंद्र चौहान, संजय सोनकर, राजेंद्र साहू, हर्षित खन्ना, दिनेश चौधरी, हर्षित पुरवार, मर्हिष सैनी, अमरदीप पांडेय, अशोक बाजपेयी, कुमकुम सिंह, सुरजीत सिंह, शंकर शरण चतुर्वेदी, अतुल, प्रीति बंसल, गिरजाकांत बुधौलिया आदि रहे। इससे पूर्व आटा टोल पर शिवा सोनी खर्रा, प्रशांत अवस्थी, सुबोध, विक्रम, केतन गुप्ता, दिलीप राजपूत, प्रिंस गुर्जर, आभास आदि कार्यकर्ताओं ने आटा टोल व कालपी आगमन पर उनका स्वागत किया।

कालपी पुल पर मानवेंद्र सिंह का स्वागत करते भाजपाई

कालपी पुल पर मानवेंद्र सिंह का स्वागत करते भाजपाई- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed