फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Preparations to deal with corona tested in mockdrill

Jalaun News: मॉकड्रिल में परखी गई कोरोना से निपटने की तैयारियां

Wed, 12 Apr 2023 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 12 Apr 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Preparations to deal with corona tested in mockdrill
उरई। जिले में कोरोना ने दस्तक दे दी है। कोराेना से निपटने की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिले के मेडिकल काॅलेज, जिला अस्पताल, सीएचसी, जालौन, कदौरा, कोंच, माधौगढ़ में मॉकड्रिल की गई। इसमें ऑक्सीजन प्लांट की क्रियाशीलता परखी गई। उरई में जेनरेटर में डीजल कम मिलने और कोंच सीएचसी में आक्सीजन बंद मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी जताते हुए तत्काल ठीक कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला अस्पताल में राज्य स्तर से नामित नोडल अधिकारी डॉ. अजय भाले ने सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा और सीएमएस डॉ. अविनेश कुमार की मौजूदगी टीम ने कोरोना से निपटने की तैयारियां परखीं। निरीक्षण में ऑक्सीजन प्लांट पूरी तरह काम करता मिला। यहां जेनरेटर में डीजल मानक से कम मिलने पर नाराजगी जताई। इसके बाद टीम ने पीकू वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। यहां ऑक्सीजन कंस्ट्रेक्टर क्रियाशील मिले। ड्यूटी रोस्टर के साथ जरूरी दवाएं भी उपलब्ध थी। सीएचसी जालौन में एसीएमओ आरसीएच डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएचसी कदौरा में एसीएमओ परिवार कल्याण डॉ एसडी चौधरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया और ऩोडल अधिकारी डॉ. अजय भाले ने निरीक्षण किया। यहां आक्सीजन प्लांट बंद मिलने पर नाराजगी जताई गई। बताया गया कि तकनीकी दिक्कत से आक्सीजन प्लांट संचालित नहीं हो रहा है। इस पर कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया कि तत्काल आक्सीजन प्लांट ठीक कराए। थर्मल स्कैनर दुरुस्त रखें। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र माधौगढ़ में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. महेश चंद्रा एवं राजकीय मेडिकल कॉलेज में डब्लूएचओ के प्रतिनिधि डॉ. अरशद अली की देखरेख में मॉकड्रिल की गई। सीएमओ ने बताया कि सभी स्वास्थ्य इकाइयों में व्यवस्थाएं ठीक मिली। कोंच में ऑक्सीजन प्लांट में तकनीकी खराबी मिली है जिसे ठीक करने के लिए कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया गया है। थोड़ी बहुत कमियां थी, उन्हें दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। कोरोना से निपटने की पूरी तैयारियां है। स्टाफ को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed