{"_id":"64666b4978ef07bb170c203e","slug":"preparations-for-mahayagya-to-be-held-in-chandni-are-complete-grand-kalash-yatra-will-go-from-konch-today-orai-news-c-12-1-241211-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: चांदनी में होने वाले महायज्ञ की तैयारियां पूरी, आज कोंच से जाएगी भव्य कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: चांदनी में होने वाले महायज्ञ की तैयारियां पूरी, आज कोंच से जाएगी भव्य कलश यात्रा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कोंच। चांदनी गांव में 19 मई से शुरू होने वाले श्री बिष्णु महायज्ञ को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। यज्ञ और श्रीमद्भागवत कथा को लेकर विशाल कलशयात्रा कोंच से चांदनी जाएगी। यज्ञ वेदियां, यज्ञशाला और विशाल पंडाल आदि का काम पूरा कर लिया गया है।
तहसील मुख्यालय से लगभग आठ किमी की दूर गांव चांदनी में 19 मई से होने वाले धार्मिक अनुष्ठानों श्रीराधा कृष्ण मंदिर में मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, 11 कुंडीय श्रीविष्णु महायज्ञ, श्रीमद्भागवत कथा व विराट संत सम्मेलन को लेकर भव्य कलश यात्रा शुक्रवार को निकाली जाएगी। कलशयात्रा सुबह 9 बजे गल्ला मंडी से प्रारंभ होगी जिसमें क्षेत्र के हजारों सहभागिता करेंगे और नगर भ्रमण करते हुए पहाड़गांव तिराहे तक जाएंगे साथ ही वहां से वाहनों में सवार होकर व चांदनी यज्ञ स्थल पहुंचेंगे जहां उनके लिए भोजन की व्यवस्था रहेगी। महायज्ञ के मुख्य संयोजक चार धाम मंदिर उज्जैन के महामंडलेश्वर शांति स्वरुपानंद गिरी महाराज तथा संयोजक बनाए गए माधौगढ विधायक मूलचंद्र निरंजन, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा व जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी ने लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आयोजन में आने का न्योता दिया है। गर्मी और आंधी पानी को देखते हुए वाटरप्रूफ विशाल पंडाल बनाया गया है। कूलर और पंखे लगाए गए हैं। प्रतिदिन हजारों की संख्या में आने वाले लोगों के लिए अलग से भोजन पंडाल बनाया गया है। यज्ञ वेदियों को भी सुंदर ढंग से सजाया गया है। अंतरराष्ट्रीय संत प्रखर वक्ता साध्वी ऋतंभरा श्रोताओं को अपने मुखारबिंद से कथा का श्रवण कराएंगी। कथा का समय दोपहर तीन से शाम छह बजे तक रहेगा। सुबह ग्यारह बजे से संतों के प्रवचन होंगे और रात्रि में आठ बजे से वृंदावन धाम से आए रास मंडल द्वारा रासलीला का मंचन किया जाएगा।